US Open 2024: डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ यूएस ओपन 2024 US Open 2024) टेनिस टूर्नामेंट से हारकर बाहर हो गई हैं। 20 साल की अमरीकी स्टार को उन्हीं के देश की एमा नवारो ने सीधे 6-3, 4-6, 6-3 से हराया। इन दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला दो घंटे 12 मिनट तक चला। इसके अलावा आज अन्य मैचों में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव, अमरीका के टेलर फ्रिट्ज और फ्रांसिस टियाफो मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

वहीं इसके अलावा वूमन्स सिंगल्स कैटेगरी में आर्यना सबालेंका ने टॉप-8 में अपनी जगह बनाई। इस मुकाबले में खेलते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त गॉफ ने खेल के दौरान 19 डबल फॉल्ट (सर्विस के दौरान बॉल नेट में लगना) किए थे। जिसका खामियाजा उनको इस मैच को हार कर चुकाना पड़ा। इस मुकाबले में खेलते हुए पहला सेट 3-6 से गंवाने के बाद गॉफ ने दूसरे सेट में वापसी की।

इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने दूसरे सेट को 6-4 से जीत लिया। लेकिन फिर इसके बाद इस मुकाबले के तीसरे सेट को नवारो ने जीत कर मैच को ही अपने नाम कर लिया। इसके बाद अब नवारो क्वार्टर फाइनल में पाउला बाडोसा से मुकाबला खेलेंगी। तभी तो इस मुकाबले को हारने के बाद गॉफ ने कहा की, ” भले ही कुछ परिणाम मेरे अनुकूल नहीं रहे है।

लेकिन मैंने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरा पिछली कुछ प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद मैं पेरिस ओलंपिक के तीसरे राउंड में हार गई थीं। जबकि अब अमरीकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में खेले गए टूर्नामेंट में भी मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।”
US Open 2024 फ्रिट्ज का ज्वेरेव से होगा मुकाबला :-

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) के मेन्स सिंगल्स में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 2022 के फाइनलिस्ट कैस्पर रूड को 3-6, 6-4, 6-3, 6-2 से हरा दिया है। इसके बाद अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। क्यूंकि ज्वेरेव ने भी अमरीका के ब्रैंडन नकाशिमा को 3-6, 6-1, 6-2, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। इसके अलावा फ्रांसिस टियाफो ने भी एलेक्सी पोपिरिन पर 6-4, 7-6(3), 2-6, 6-3 से जीत दर्ज की है। अब उनका अगला मुकाबला क्वार्टर फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव से होगा।
बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी हुई US Open 2024 टूर्नामेंट से बाहर :-

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024_ में भारतीय स्टार टेनिस प्लेयर रोहन बोपन्ना और उनकी ऑस्ट्रेलिया की पार्टनर मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इन दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी को तीसरे राउंड में अर्जेंटीना की मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोल्टेनी की जोड़ी से 1-6, 5-7 से हार झेलनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली 6 ने सेन्ट्रल दिल्ली किंग्स को 32 रनों से हराकर बनाई प्लेऑफ में जगह

