US Open 2024: यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में एम्मा नवारो ने महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पाउला बेडोसा को 6-2, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उनका सेमीफाइनल में मुकाबला दूसरी सीड एरिना सबालेंका से होगा। इसके अलावा मेंस सिंगल्स में चौथी सीड एलेक्जेंडर ज्वेरेव उलटफेर के शिकार हो गए हैं।

इस बार उनको अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज ने हराकर अपनी जगह टॉप-4 में पक्की कर ली है। वहीं इसके अलावा इस बार यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में अमेरिका की एम्मा नवारो ने विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की पाउला बेडोसा को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हरा दिया है।

इसके चलते हुए अब उन्होंने अपने पहले ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में भी प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य मुकाबले में बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी सबालेंका ने 7वीं वरीयता प्राप्त चीन की झेंग किनवेन को 6-1, 6-2 से मात दी।
US Open 2024 लगातार 6 अंक जीतकर टॉप-4 में पहुंची नवारो, गाफ को हराया था :-
यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एम्मा नवारो ने अपना पहला सेट 29 मिनट में ही जीत लिया था। जबकि दूसरे सेट में बेडोसा ने 5-1 की बढ़त बना ली थी।

लेकिन फिर इसके बाद नवारो ने लगातार छह अंक जीतकर टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। इस चौथे दौर के मुकाबले में नवारो ने यूएस ओपन की डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ को हराया था। क्यूंकि इस सीजन से पहले गॉफ ने यूएस ओपन के मेन ड्रॉ में कभी कोई मैच नहीं जीता था।
US Open 2024 फ्रिट्ज से हारकर बाहर हुए ज्वेरेव :-

यूएस ओपन 2024 (US Open 2024) में मेंस सिंगल्स कैटेगरी में 12वीं वरीयता प्राप्त टेलरी फ्रिट्ज ने चौथी सीड एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर उलटफेर कर दिया है। इस बार उन्होंने जर्मनी के स्टार ज्वेरेव को 7-6, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 3 घंटे 26 मिनट तक चला था। अब इस मुकाबले को जीतने के बाद उनका अगला मुकाबला उनके ही देश के टेनिस खिलाड़ी फ्रांसिस टियाफो से होगा।
ये भी पढ़ें: जानिए कौन है दीप्ति जीवनजी, जिन्होंने दिलाया भारत को 16वां मेडल, 400 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज

