इस साल भारत में एशियन गेम्स की काफी चर्चा हो रही है। बता दें, एशियन गेम्स 2023 का आयोजनच चीन के हांगझोऊ में होने वाला है। अन्य एशियाई देशों की तरह भारत भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाला है। इस दौरान भारत के कई एथलीट इसमें अपना जौहर दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। इस बार क्रिकेट फुटबॉल और हॉकी जैसे चर्चित खेल में भारत की कोशिश मेडल लाने पर रहेगी। हॉकी के लिहाज से भारत के पास इस बार सबसे अच्छा मौका सामने आ रहा है।
गोल्ड नहीं तो ओलंपिन नहीं
यदि यहां पर भारतीय टीम गोल्ड मेडल लाने में कामयाब होती है तो ऐसे में उसे पेरिस ओलंपिक 2024 में सीधे तौर पर एंट्री मिल जाएगी। इसके अलावा यदि भारतीय टीम गोल्ड को अपने नाम करने में नाकामयाब होती है तो ऐसे में फिर उसको ओलंपिक के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे, जिसके लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान का भी दौरा करना पड़ सकता है।
इसके बाद सीधी सी बात ये है कि यदि भारतीय टीम को ओलंपिक में क्वालीफाई करने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना पड़ेगा तो ऐसे में भारतीय सरकार से उसको मंजूरी लेनी पड़ेगी। अब ये सब भारत सरकार पर निर्भर करेगा कि वह अपनी टीम को पाकिस्तान जाने की मंजूरी देती है या नहीं, लेकिन अतीत में मिले हुए संकेतों से भारत का पाकिस्तान दौरा करना मुश्किल लग रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय टीम को एशिया कप के लिए पाकिस्तान जाना था, लेकिन भारतीय सरकार ने इसके लिए टीम को मंजूरी नहीं दी थी।
ये भी पढ़ें: एक बार फिर से विश्वकप दौरे के लिए पाकिस्तान दिखा रहा है नखरे
स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें Facebook, Twitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

