IPL Record: अगर कोई आपसे पूछे कि आईपीएल (IPL Record) में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाले कप्तान कौन है तो उनका नाम तो आपको पता ही होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि इस लीग में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान कौन है तो शायद ही आपको उनके बारे में पता होगा। तभी तो आइए आज हम आपको बताने वाले है आईपीएल (IPL Record) में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान के बारे में।

इसके अलावा जब आपसे पूछा जाता है कि आईपीएल (IPL Record) में अभी तक सबसे सफल कप्तानों के बारे में तो तब हम सभी के दिमाग में केवल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही कप्तानों ने अपनी – अपनी टीमों को 5 – 5 बार यह आईपीएल की ट्रॉफी जितवाई है।
वहीं अब इसके अलावा क्या आपको मालूम है कि आईपीएल (IPL Record) में सबसे ज्यादा मैच हारने वाला कप्तान इस समय कौन है। अगर नहीं पता है तो आज हम आपको बताएंगे की वह कप्तान कौन है। लेकिन उस कप्तान का नाम जानकर आप भी एक बार को चौंक जाएंगे कि इस दिग्गज कप्तान ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारे है।
IPL Record यह है आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाला कप्तान :-
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने अपनी टीम को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जितवाई है। वहीं अब आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में भी धोनी नंबर एक के पायदान पर आते है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल में कुल 226 मुकाबलों में कप्तानी की है। इन खेले गए 226 मुकाबलों में से उन्होंने 133 मुकाबले जीते है जबकि इस दौरान उनको 91 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान कप्तानी करते हुए उनका विनिंग एवरेज 31.48 % का रहा है। इसके अलावा धोनी के नाम पर सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। इसके अलावा वह सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान भी हैं।
IPL Record इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है विराट कोहली :-

आईपीएल में सबसे अधिक मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में विराट कोहली का नामा दूसरे नंबर पर आता है। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर में कुल 143 मैचों में टीम की कप्तानी की थी। जिसमें से उनको कुल 66 मुकाबलों में जीत मिली थी। जबकि इस दौरान उनको 70 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इस दौरान उनका विनिंग एवरेज 28.41 % का रहा है।
IPL Record इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है रोहित शर्मा :-
आईपीएल में सबसे अधिक मैच हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जितवाई है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में कुल 158 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तानी की है।

इस दौरान कप्तानी करते हुए उनको 87 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है जबकि 67 मुकाबलों में उनको हार मिली है। लेकिन इस आंकड़े में धोनी का नाम इस लिए सबसे ऊपर आ रहा है क्यूंकि उन्होंने आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा मैचों में टीम की कप्तानी की है। तभी तो उनका नाम सबसे ज्यादा मैच हारने वाले और सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर आता हैं।
ये भी पढ़ें: 6 गेंदबाज जिन्होंने रोहित शर्मा को आईपीएल में सबसे ज्यादा बार किया है आउट

