PUBG Mobile 4.5 अपडेट बीटा के दूसरे स्टेप का इंतज़ार अब खत्म हो चुका है। यह बीटा वर्जन आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है और इसे कुल चार चरणों में उपलब्ध कराया जाएगा। PUBG Mobile 4.5 बीटा डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है।
जो खिलाड़ी ग्लोबल रिलीज़ से पहले नए थीम मोड, हथियारों में हुए बदलाव और अन्य आगामी फीचर्स का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। इस कड़ी में हम आपको अपडेट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी के बारे में बतानेजा रहे हैं।
PUBG Mobile Beta APK डाउनलोड करने का तरीका
Level Infinite ने बेहतर परफॉर्मेंस और विभिन्न डिवाइसों के साथ बेहतर कम्पैटिबिलिटी सुनिश्चित करने के लिए APK के दो अलग-अलग वर्ज़न जारी किए हैं। अपने स्मार्टफोन की आर्किटेक्चर के अनुसार सही वर्ज़न चुनें:
- 32-बिट (लो-एंड डिवाइस) – 32-बिट APK डाउनलोड करें
- 64-बिट (हाई-एंड डिवाइस) – 64-बिट APK डाउनलोड करें
इंस्टॉलेशन से पहले इन बातों का ध्यान रखें
आपके फोन में कम से कम 3GB खाली स्टोरेज उपलब्ध होना चाहिए। लगभग 1GB APK फ़ाइल डाउनलोड करने के लिए और 2GB अतिरिक्त स्टोरेज गेम के रिसोर्स पैक डाउनलोड करने के लिए आवश्यक होगी। बेहतर डाउनलोड और इंस्टॉलेशन अनुभव के लिए स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन का होना चाहिए।
PUBG Mobile 4.5 अपडेट बीटा डाउनलोड कैसे करें पूरा तरीका जानें
ग्लोबल वर्ज़न के मुकाबले PUBG Mobile Beta या Test Server में सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए सीधे लॉगिन की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। खिलाड़ियों के अकाउंट की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए PUBG Mobile एक विशेष Binding Code सिस्टम का उपयोग करता है।
- स्टेप 1: Binding Code प्राप्त करें
1. अपने नियमित (Global) PUBG Mobile ऐप को खोलें।
2. Events सेक्शन में जाएँ और Test Server विकल्प को खोजें।
3. Generate Binding Code पर टैप करें।
4. स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कोड को कॉपी करके रख लें, क्योंकि Beta Server में लॉगिन के दौरान इसकी आवश्यकता होगी।
- स्टेप 2: PUBG Mobile Beta APK इंस्टॉल करें
1. ऊपर दिए गए आधिकारिक डाउनलोड लिंक से अपने डिवाइस के अनुसार सही APK फ़ाइल डाउनलोड करें।
2. डाउनलोड पूरी होने के बाद APK फ़ाइल को इंस्टॉल करें।
3. यदि इंस्टॉलेशन के दौरान अनुमति मांगी जाए, तो Android Settings में जाकर Install from Unknown Sources विकल्प को ऑन करें।
4. इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद PUBG Mobile Beta ऐप को लॉन्च करें।
- स्टेप 3: Beta Server में लॉगिन करें
1. गेम खोलने के बाद Guest Login विकल्प चुनें।
2. अब आपसे Binding Code डालने का ऑप्शन आएगा।
3. पहले कॉपी किया गया Binding Code डाले और आगे बढ़ें।
4. अपनी डिवाइस क्षमता के अनुसार Low Spec या HD Resource Pack डाउनलोड करें।
5. डाउनलोड प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप PUBG Mobile Beta के नए फीचर्स और अपडेट्स का अनुभव ले सकते हैं।

