Ravichandran Ashwin को IND vs BAN टेस्ट सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है।
Ravichandran Ashwin Most Player Of The Series Awards in Test Cricket History: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (IND vs BAN) का आखिरी मैच कानपुर में खेला गया, जिसमें मेजबान टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस सीरीज में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 7 भारतीय गेंदबाज
भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज के बारे में अधिक बात करें तो, चेन्नई में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने 280 रनों से जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। इसके अलावा, दूसरे मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की और यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। इसके अलावा, दो मैचों की इस सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के लिए रविचंद्रन अश्विन (114 रन और 11 विकेट) को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।
रविचंद्रन अश्विन ने की टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले मुरलीधरन की बराबरी
रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अपने टेस्ट करियर का 11वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने के मामले में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली है।
यह भी देखें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
मुरलीधरन ने अपने टेस्ट क्रिक्रेट करियर में कुल 62 सीरीजें खेली थीं, जिसमें वह 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। हालाँकि, अश्विन ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 42 सीरीज खेली हैं, जिसमें ही उन्होंने मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। अब सिर्फ एक बार और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाते ही अश्विन श्रीलंकाई दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़कर इस मामले में पहले स्थान पर पहुँच जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

