Most Wickets in Women T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। यूएई की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाज भी काफी कारगर साबित होते है।
महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में लिए है सबसे ज्यादा विकेट। Most Wickets in Women T20 World Cup
5. शबनम इस्माइल (Shabnam Ismail) :-

शबनम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज है। इन्होने ही टी20 विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लिए है। इन्होने साल 2010 में अपना पहला टी20 मुकाबला खेला था। तभी तो उन्होंने अभी तक कुल 32 मुकाबले खेले है। इस दौरान उन्होंने 15.25 की औसत और 5.83 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 43 विकेट लिए है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/5 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक टी 20 विश्व कप में 8 मेडन ओवर भी डाले हैं।
4. आन्या श्रुबसोल (Anya Shrubsole) :-

आन्या श्रुबसोल इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की एक तेज गेंदबज है। वह इस समय टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इस महिला इंग्लिश खिलाड़ी ने साल 2010 के टी20 विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। उन्होंने अभी तक कुल 27 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 12.48 की शानदार औसत से 41 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/6 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक टी20 विश्व कप में 6 मेडन ओवर भी डाले हैं।
3. मेगन स्कट (Megan Schutt) :-

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज मेगन स्कट टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आती हैं। ऑस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी ने अपना पहला टी20 मुकाबला साल 2016 में खेला था। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 12.27 की औसत से 40 विकेट लिए हैं। इस दौरान इनकी इकॉनमी रेट 6.0 की रही है।
2. एलिस पेरी (Ellyse Perry) :-

ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पेरी टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर आती हैं। उन्होंने अभी तक टी20 विश्व कप के इतिहास में कुल 42 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 17.67 की औसत से 40 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.79 की रही है।
1. स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor) :-

इस मामले में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की स्टेफनी टेलर चौथे स्थान पर मौजूद हैं। इस खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के लिए 31 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 15.51 की उम्दा औसत के साथ 33 विकेट अपने नाम किए है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/12 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 5.95 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। स्टेफनी टेलर ने अपना पहला टी20 विश्व कप मुकाबला साल 2009 में खेला था। वहीं इसके बाद वह साल 2023 में आखिरी बार खेलती हुई दिखाई दी थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

