महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का छठा मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश (England vs Bangladesh) के बीच शारजाह में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड को 21 रनों से आसान जीत हासिल हुई। इस लो-स्कोरिंग मैच में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट-हॉज (Danielle Wyatt Hodge) को उनके 40 गेंदों पर 41 रनों की पारी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (England vs Bangladesh) मुकाबले के बारे में अधिक बात करें तो, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20.0 ओवरों में 7 विकेट खोकर 118 रन बनाए। उनकी ओर से सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट-हॉज 40 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 41 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जबकि मार्क बुशियर ने 18 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रनों के साथ अपनी टीम के लिए दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाए।
England vs Bangladesh: बांग्लादेश के गेंदबाजों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

बांग्लादेश गेंदबाजों ने इस मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 20 ओवरों में मात्र 118 रन ही बनाने दिया। उनकी ओर से फाहिमा खातून ने 4 ओवरों में 18 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, ऋतु मोनी ने 4 ओवरों में 24 रन और नाहिदा अख्तर ने 4 ओवरों में 32 रन खर्च करते हुए 2-2 विकेट चटकाए, जबकि राबिया खान ने 4 ओवरों में मात्र 15 रन खर्च करते हुए 1 सफलता हासिल की।
Women T20 World Cup 2024: 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 97 रन ही बना सकी बांग्लादेश

शारजाह की धीमी पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश को उनके रन चेज के दौरान कहीं भी वापसी का मौका नहीं दिया। बांग्लादेश की टीम पूरा 20 ओवर खेलकर सिर्फ 97 रन ही बना सकी और इस दौरान उसने सिर्फ 7 विकेट ही गंवाए थे। इसी के चलते उन्हें 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उनकी ओर से सोभना मोस्तेरी ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि कप्तान निगार सुल्ताना जोती 20 गेंदों पर 15 रनों के साथ दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं।
England vs Bangladesh: इंग्लैंड के स्पिनरों ने की शानदार गेंदबाजी

इंग्लैंड महिला टीम के स्पिन गेंदबाजों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को शुरू से ही बैकफुट पर धकेलकर रखा। उनकी ओर से स्पिनर लिंसी स्मिथ ने 4 ओवरों में 11 रन और चार्लोट डीन ने 4 ओवरों में 22 रन खर्च करके 2-2 विकेट चटकाए। उनके अलावा, स्पिनर सराह ग्लेन ने 4 ओवरों में 22 रन और नैट सिवर-ब्रंट ने 4 ओवरों में 20 रन खर्च करते हुए 1-1 सफलता हासिल की।
Women T20 World Cup 2024: ग्रुप B की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुँची इंग्लैंड
इस जीत के साथ इंग्लैंड महिला टीम महिला टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप B की अंक तालिका 2 अंकों और +1.050 के साथ पहले स्थान पर और बांग्लादेश महिला टीम 2 अंक और -0.125 के नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है।
Women T20 World Cup 2024 में भारत और इंग्लैंड कब खेलेंगी अपना अगला मुकाबला?
महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में इंग्लैंड महिला टीम को अपना अगला यानी दूसरा मुकाबला दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ 07 अक्टूबर को शारजाह में खेलना है। इसके अलावा, बांग्लादेश महिला टीम को इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ 10 अक्टूबर को शारजाह में ही खेलना है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

