आईपीएल 2025 (IPL 2025) की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) को एक बार फिर से अपनी आईपीएल टीम का हेड कोच नियुक्त किया है। अब वह अगले सीजन से मार्क वाउचर की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जिन्हें 2023 में टीम का हेड कोच बनाया गया था। जयवर्धने के अलावा, टीम इंडिया के पूर्व बॉलिंग कोच पारस महाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को भी एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
बता दें कि, जयवर्धने 2017 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका निभा चुके हैं। हालांकि, 2023 के सीजन में उन्हें मुम्बई इंडियंस फ्रेंचाइजी के अंतर्गत आने वाली सभी टीमों का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बना दिया गया था और पूर्व दक्षिण अफ्रीका दिग्गज मार्ग वाउचर को मुंबई इंडियंस का हेड कोच नियुक्त किया गया था। वाउचर के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने 2023 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन पिछले सीजन वह अंतिम स्थान पर थी।
फिर से मुंबई इंडियंस का कोच बनना एक रोमांचक चुनौती – Mahela Jayawerdene

श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने मुंबई इंडियंस में बतौर हेड कोच अपनी वापसी को एक रोमांचक चुनौती बताया। इसके अलावा, उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि, उनके पिछले समयावधि में टीम ने जिस प्रकार का प्रदर्शन किया था, यह उनके लिए उसी प्रकार के इतिहास में योगदान देने का अवसर है।
जयवर्धने ने एक बयान में कहा:
MI परिवार के भीतर मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है। 2017 में, हमारा ध्यान प्रतिभाशाली व्यक्तियों के एक समूह को एक साथ लाने पर था, ताकि वे अब तक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल सकें और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अब इतिहास के उसी क्षण में वापस लौटना, जहाँ हम भविष्य की ओर देख रहे हैं। इसके अलावा, यह MI के प्रति प्यार को और मजबूत करने, मालिकों के विजन पर टीम का निर्माण करने और मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान जारी रखने का अवसर है, यह एक रोमांचक चुनौती है जिसका मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।
गौरतलब हो कि, 2017 से लेकर 2022 तक बतौर हेड कोच महेला जयवर्धने के मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस ने तीन खिताब जीते थे। इस दौरान, टीम ने आईपीएल 2017 के फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और 2019 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1-1 रन से हराया था। इसके अलावा, उन्होंने यूएई में 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था।
IPL 2025 में Paras Mhambrey को मिली Mumbai Indians के बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी

मुम्बई इंडियंस ने पूर्व भारतीय स्पिनर पारस महाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को आईपीएल 2025 के लिए अपनी टीम का बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। बता दें कि, महाम्ब्रे इससे ठीक पहले राहुल द्रविड़ के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के कोचिंग समूह में बतौर बॉलिंग कोच अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


