India A Squad For Emerging Asia Cup 2024: बीसीसीआई की चयन समिति ने सोमवार को इमर्जिंग एशिया कप 2024 (Emerging Asia Cup 2024) के लिए इंडिया A की 15-सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। बाएँ हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) को इस टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को उनका डिप्टी बनाया गया है।
गौरतलब हो कि, इमर्जिंग एशिया कप 2024 की शुरूआत 18 अक्टूबर से ओमान के मस्कट में होने वाली है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इंडिया A को इस टूर्नामेंट के ग्रुप B में ओमान, पाकिस्तान A और यूएई के साथ रखा गया है, जबकि अफगानिस्तान A, बांग्लादेश A, हांगकांग और श्रीलंका A ग्रुप A में हैं।
आयुष बडोनी को पहली बार मिला इंडिया A में मौका

आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले बेहतरीन बल्लेबाज आयुष बडोनी (Ayush Badoni) को पहली बार इंडिया A टीम में शामिल किया गया है। वह अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टीम इंडिया की नीली जर्सी पहने नजर आएँगे।
बडोनी ने अगस्त महीने में दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और एक मुकाबले में 55 गेंदों पर 165 रनों की एक शानदार पारी भी खेली थी। वह उस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और दूसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी थे।
Tilak Varma पहली बार करेंगे इंडिया A की कप्तानी

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले बाएँ हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) पहली बार किसी स्टेज पर इंडिया A की कप्तानी करने जा रहे हैं। वह सीनियर टीम के लिए 16 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं और इमर्जिंग एशिया कप 2024 (Emerging Asia Cup 2024) में इंडिया A टीम में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।
बता दें कि, आगामी एसीसी टूर्नामेंट के लिए इंडिया A की टीम में विकेटकीपर के रूप में पंजाब के प्रभसिमरन सिंह और दिल्ली के अनुज रावत को मौका दिया गया है। इसके अलावा, ऑलराउंडर के रूप में आर. साईं किशोर, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह और निशांत सिंधु को जगह मिली है। गेंदबाजी विभाग में ऋतिक शौकीन, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अंशुल कम्बोज, आकिब खान और रसिक सलाम को मौका मिला है।
इमर्जिंग एशिया कप 2024 के लिए इंडिया A की 15-सदस्यीय टीम | India A squad for Emerging Asia Cup 2024
तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, रमनदीप सिंह, नेहल वढेरा, आयुष बदोनी, अनुज रावत (विकेटकीपर), साई किशोर, ऋतिक शौकीन, राहुल चाहर, वैभव अरोरा, अंशुल कंबोज, आकिब खान, रसिक सलाम।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


