Champions Trophy 2025: इस बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन भी अब हाइब्रिड मॉडल में किया जाएगा। पहले इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला था। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपनी मेजबानी में होने वाली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के शेड्यूल में बदलाव करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं अब इस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के मैच यूएई में हो सकते हैं।

हमें सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है। अब इसका मतलब यह है कि यह मेगा टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा सकता है। क्यूंकि इस समय मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक माहौल और अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारत सरकार ने अपनी टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी है।
पीसीबी के सूत्र ने दी जानकारी :-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सूत्र ने बताया है कि, “अब पीसीबी को भी लगता है कि भले ही भारत सरकार पाकिस्तान दौरे को मंजूरी ना दे, लेकिन इसके शेड्यूल में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। क्यूंकि अब हमें इसकी पूरी संभावना है कि भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई या शारजाह में खेलेगा।”

वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद अपनी ओर से किसी भी बोर्ड को अपनी सरकारी नीति के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता है। इसके अलावा अब यह देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस मामले में अंतिम फैसला कब लेता है। वहीं अब अंतिम फैसला आने की पूरी संभावना है तो अब आईसीसी की अध्यक्षता भारत के जय शाह करने वाले है।
कुछ दिनों में हो सकता है इसके शेड्यूल का ऐलान :-
अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी पर अगले सप्ताह तक टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) के शेड्यूल की घोषणा करने के लिए दबाव डाल रहा है। क्यूंकि वैश्विक संचालन संस्था के कुछ शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह ही फिर से लाहौर का दौरा करने वाले हैं।

वहीं एक सूत्र में हमें बताया है कि पीसीबी ने आईसीसी के साथ उसी संभावित शेड्यूल पर चर्चा की है जो उन्होंने कुछ महीने पहले भेजा था और वह चाहता है कि 11 नवंबर को उसी शेड्यूल की घोषणा की जाए। इसके अलावा पीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि संशोधित बजट के साथ एक वैकल्पिक योजना पहले से ही मौजूद है इसलिए संभावित शेड्यूल जारी करने में देरी करने का कोई मतलब नहीं है।

इसके अलावा पीसीबी ने आईसीसी से यह भी कहा है कि वह बीसीसीआई पर यह पुष्टि करने के लिए दबाव डाले कि क्या वे अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजेंगे। वहीं पीसीबी यह भी चाहता है कि बीसीसीआई लिखित में दे कि उन्हें अपनी टीम पाकिस्तान भेजने के लिए अपनी सरकार से अनुमति मिली है या नहीं।
Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान ने खर्च किए है अरबों :-
पीसीबी द्वारा दिए गए प्रस्तावित अस्थायी शेड्यूल के अनुसार साल 2025 में एक मार्च को लाहौर में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का मुकाबला खेला जाना है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी 2025 को होगा। उस समय पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में होगा।

वहीं इस मेगा टूर्नामेंट (Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला नौ मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा। इसके अलावा इस अस्थायी शेड्यूल के अनुसार सुरक्षा से जुड़े कारणों के चलते हुए भारत के सभी मैच लाहौर में ही रखे गए हैं। वहीं इसके अलावा एक सूत्र ने बताया है कि पीसीबी कराची, लाहौर और रावलपिंडी में अपने स्टेडियमों के नवीनीकरण पर लगभग 13 अरब रुपये खर्च कर रहा है। जहां पर इस बार इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन होने वाला है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


