IPL: आईपीएल भारत की सबसे बड़ी और सफल लीग है। इस समय यह दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी लीग भी है। अगर आईपीएल (IPL) में जब भी असफल टीमों की बात होती है तो वहां पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और पंजाब किंग्स जैसी टीमों की बात की जाती है। क्यूंकि इन टीमों ने अभी तक इस लीग का एक भी खिताब नहीं जीता है। लेकिन इसी बीच क्या आपको मालूम है कि आईपीएल (IPL) में सबसे अधिक मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड किस टीम के नाम है। अगर नहीं पता है तो आइए आज हम आपको टॉप-5 सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों के बारे में बताते हैं।
IPL मुंबई इंडियंस :-
आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम का नाम आता है। इसके अलावा इस टीम ने आईपीएल की 5 बार ट्रॉफी भी जीत कर अपने नाम की है।

वहीं इस टीम ने इस लीग में काफी मुकाबले हारे भी है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल (IPL) में कुल 261 मैच खेले है। इन मुकाबलों को खेलते हुए उन्होंने 142 मैच हारे है जबकि 115 मुकबलों में इनको जीत मिली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स :-
आईपीएल (IPL) के इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 3 ट्रॉफी जीती है। इसके अलावा वह आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आती है।

इस फ्रेंचाइजी ने अभी तक आईपीएल में कुल 252 मुकाबले खेले हैं। वहीं इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 130 मैच जीते हैं। जबकि 117 मुकाबलों में इनको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इनके 4 मुकाबले टाई भी रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु :-
आईपीएल (IPL) में अभी तक सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरुकी टीम तीसरे नंबर पर आती है। इस टीम ने अभी तक आईपीएल में कुल 256 मुकाबले खेले हैं। वहीं इन मुकाबलों को खेलते हुए इनमें से उन्होंने 121 मैच जीते हैं। जबकि इस टीम ने 128 मैच हारे भी है।

इसके अलावा इसके 3 मुकाबले टाई भी रहे है। आरसीबी की यह फ्रेंचाइजी हर साल पूरी मजबूती से अपने सीजन की शुरुआत करती है। लेकिन फिर भी इसके अंत में सभी फैंस को निराशा ही हाथ लगती है।
पंजाब किंग्स :-
आईपीएल (IPL) में अभी तक सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में पंजाब किंग्स की टीम दूसरे स्थान पर आती है। इसके अलावा इस टीम ने आईपीएल में अभी तक कुल 246 मैच खेले हैं। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने केवल 109 मुकाबले ही जीते हैं। जबकि इनको 133 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा इस टीम के साथ सबसे खराब बात यह है कि यह टीम अभी तक अपने लिए परफैक्ट कप्तान या कोई ऐसा खिलाड़ी नहीं तलाश पाई है, जो इसको चैंपियन बना सके। क्यूंकि यह टीम लगभग हर सीजन में अपना कप्तान बदल देती है। तब यह टीम अपने नए कप्तान की तलाश में भी जुट जाती है। यही तो इस टीम के हारने की सबसे बड़ी वजह होती है।
दिल्ली कैपिटल्स :-
आईपीएल (IPL) के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों की लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले स्थान पर आती है। क्यूंकि इस फ्रेंचाइजी ने अभी तक आईपीएल में कुल 252 मुकाबले खेले हैं।

इन मुकाबलों को खेलते हुए उन्होंने केवल 112 मैच ही जीते है जबकि इनको 134 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा उनके 4 मैच टाई भी रहे है। तभी तो इस टीम ने अभी तक जितने मैच खेले है। उनमें से जीते कम है और हारे ज्यादा है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


