Women Junior Asia Cup: महिला जूनियर एशिया कप का चैंपियन बना भारत, पेनल्टी शूटआउट में चीन को हराया
Women Junior Asia Cup: ओमान के मस्कट में खेले गए महिला जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर खिताब जीत लिया है।

Women Junior Asia Cup: भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने इस बार कमाल कर दिया है। ओमान के मस्कट में खेले गए महिला जूनियर एशिया कप (Women Junior Asia Cup) के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हरा दिया है। तभी तो अब टीम इंडिया ने वीमेंस जूनियर एशिया कप 2024 का खिताब जीत लिया है। इस बार उन्होंने (Women Junior Asia Cup) फाइनल मुकाबले में चीन की महिला टीम को बुरी तरह से हरा दिया है।

इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की है। वहीं इससे पहले यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा था। तब इसके बाद शूटआउट खेला गया। इस (Women Junior Asia Cup) शूटआउट में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। वहीं इस मुकाबले में भारत के लिए साक्षी राणा, मुमताज खान और इशिका ने काफी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा भारतीय टीम की गोलकीपर निधि ने भी अपनी टीम की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई।

चीन की महिला टीम ने इस (Women Junior Asia Cup) फाइनल मुकाबले में काफी अच्छी शुरुआत की थी। इस फाइनल मुकाबले के 30वें मिनट में तब इस गोल को चीन की खिलाड़ी जिंजुंग ने किया था। भारतीय टीम खेल के हाफ टाइम तक एक भी गोल नहीं कर पाई थी। इसके बाद फिर कनिका ने अपनी टीम के लिए कमाल दिखाते हुए गोल कर दिया और अपनी टीम को बराबरी पर ले आई। इसके अलावा यह फाइनल मुकाबला खेल के अंत तक 1-1 की बराबरी पर ही रहा।
Women Junior Asia Cup शूटआउट में भारतीय टीम ने दर्ज की जीत :-
महिला जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी शूटआउट में इस बार काफी शानदार प्रदर्शन किया। इसमें भारत के लिए पहला प्रयास साक्षी राणा ने किया। तब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में गोल कर दिया। वहीं भारत के लिए दूसरा प्रयास मुमताज ने किया। तब उनका यह दूसरा प्रयास विफल रहा।

भारत के लिए तीसरा प्रयास इशिका ने किया। इस बार वह गोल करने में सफल रही। इसके अलावा भारतीय टीम के लिए चौथा प्रयास कनिका ने किया। लेकिन वह इस बार गोल करने में असफल रही। तब अंत में भारत के लिए सुनेलिता ने भारत के लिए पांचवां प्रयास किया। तब वह गोल करने में सफल रही। वहीं भारतीय टीम के जवाब में चीन की तरफ से केवल दो गोल ही हो पाए।
फाइनल की जीत में निधि की रही अहम भूमिका :-
भारतीय जूनियर महिला टीम की गोलकीपर निधि ने (Women Junior Asia Cup) पेनल्टी शूटआउट के समय काफी शानदार प्रदर्शन किया। क्यूंकि जब खेल का पेनल्टी शूटआउट खेला जा रहा था तब उन्होंने चीन के तीन प्रयासों को नाकाम किया।

चीन के लिए पहला प्रयास वांग ली हांग ने किया। तब भारतीय गोलकीपर ने इसको रोक दिया था। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी निधि ने चौथे और पांचवें चीनी खिलाड़ी को भी गोल नहीं करने दिया।
टीम इंडिया की खिलाड़ियों को मिलेगी इतनी प्राइज मनी :-
महिला जूनियर एशिया कप 2024 (Women Junior Asia Cup) का चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम की महिला खिलाड़ियों को प्राइज मनी मिलेगी।

इस टूर्नामेंट की जीत के बाद अब हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि टीम की हर खिलाड़ी को 2 लाख रुपए इनाम के रूप में मिलेंगे। वहीं इसके अलावा टीम के सपोर्ट स्टाफ को भी 1-1 लाख रुपया दिया जाएगा।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।