Test Cricket: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच इस समय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का (Test Cricket:) आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। वहीं इस आखिरी टेस्ट मैच (Test Cricket:) में ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए ब्यू वेबस्टर ने 31 साल और 33 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। इसके अलावा वह भारत के खिलाफ साल 2000 के बाद डेब्यू करने वाले 5वें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। चलिए ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट (Test Cricket:) में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर नजर डाल लेते हैं।
Test Cricket डॉन ब्लैकी :-
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूचि में पहले पायदान पर पूर्व ऑफ स्पिनर डॉन ब्लैकी हैं। उन्होंने साल 1928 में 46 साल और 253 दिन की उम्र में अपना टेस्ट (Test Cricket:) डेब्यू किया था। वह इस टीम के लिए तब 3 टेस्ट मैच खेले थे।

इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 31.71 की औसत से 14 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने तब 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/94 का रहा था। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला साल 1929 में खेला था।
बर्ट आयरनमॉन्गर :-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी बर्ट आयरनमॉन्गर इस (Test Cricket:) सूची में दूसरे स्थान पर हैं। तब उन्होंने साल 1928 में अपना पहला टेस्ट इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेला था। वहीं तब इस खिलाड़ी की उम्र 46 साल और 237 दिन की थी।

तब बर्ट आयरनमॉन्गर ने इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कुल 4 विकेट हासिल किए थे। इस पूर्व खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए 14 टेस्ट मैच खेले थे। तब इन मुकाबलों में खेलते हुए 17.97 की औसत से 74 विकेट लिए थे। उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 4 बार 5 विकेट हॉल भी लिए थे।
बॉब हॉलैंड :-
ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट (Test Cricket:) में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की सूचि में तीसरे स्थान पर पूर्व स्पिन गेंदबाज बॉब हॉलैंड हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 38 साल और 35 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। तब उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1984 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

इस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए थे। जबकि दूसरी पारी में उनकी गेंदबाजी ही नहीं आई थी। वहीं इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कंगारू टीम के लिए 11 टेस्ट मैच खेले थे। इन मुकाबलों की 17 पारियों में 39.76 की औसत से 34 विकेट भी लिए थे।
नेड ग्रेगरी :-
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी नेड ग्रेगरी इस (Test Cricket:) सूचि में चौथे पायदान पर है। तब उन्होंने साल 1877 में ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं तब वह अपना एकमात्र टेस्ट मैच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले थे।

इस खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने केवल 11 रन ही बनाए थे। वहीं इस मुकाबले के बाद उनको दोबारा से खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस पूर्व खिलाड़ी ने 16 मैच खेले थे। तब इनकी 29 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए वह 17.40 की औसत से 470 रन बनाने में सफल रहे थे।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


