Tilak Varma Net Worth: भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से खुद को साबित किया है। साल 2023 और 2024 में उन्होंने टी20 प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया, विशेष रूप से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, जहां उन्होंने लगातार शतक जड़े। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस आर्टिकल में हम उनकी बायोग्राफी, आईपीएल सैलरी, नेट वर्थ और अन्य संपत्तियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।
तिलक वर्मा का प्रारंभिक जीवन और क्रिकेट करियर
तिलक वर्मा (Tilak Varma) का जन्म 8 नवंबर 2002 को हैदराबाद में हुआ था। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता नंबूरी नागराजू एक इलेक्ट्रीशियन हैं, जबकि उनकी मां गायत्री देवी एक गृहिणी हैं। आर्थिक परेशानियों के बावजूद, तिलक का क्रिकेट के प्रति जुनून कभी कम नहीं हुआ। उनकी प्रतिभा को कोच सलीम बयाश ने पहचाना और उन्हें अपनी अकादमी में प्रशिक्षण दिया।
Tilak Varma Net Worth: आईपीएल ने बदल दी पूरी जिंदगी

साल 2018 में उन्होंने हैदराबाद की रणजी ट्रॉफी टीम में डेब्यू किया और लगातार अपने शानदार प्रदर्शन के चलते वो सेलेक्टर्स के नजरों मे आए लेकिन उनके करियर में असली मोड़ तब आया जब 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली। अगस्त 2023 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया और इसके बाद एशिया कप 2023 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बने।
आईपीएल सैलरी और करियर ग्रोथ
तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस ने 2022 में 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था और 2024 तक इसी कीमत पर रिटेन किया। उनकी बढ़ती लोकप्रियता और शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आईपीएल 2025 से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

ब्रांड एंडोर्समेंट और कमाई के स्रोत
तिलक वर्मा ने अभी तक किसी बड़े ब्रांड के एंबेसडर के रूप में करार नहीं किया है, लेकिन उन्होंने कई प्रसिद्ध ब्रांडों के साथ काम किया है। इन ब्रांड्स में Boost, SS, eBikeGo और Dream11 शामिल हैं। तिलक वर्मा ने अपनी सफलता के चलते शानदार संपत्तियां भी हासिल की हैं। बता दें कि, उनके पास हैदराबाद के ओल्ड सिटी इलाके में चंद्रयान गुट्टा में एक आलीशान बहुमंजिला घर है। अगर उनके कार क्ले क्षण की बात करें तो उनके पास कार कलेक्शन में Mercedes Benz S-Class, BMW 7 Series जैसे कार शामिल हैं।
तिलक वर्मा की कुल नेट वर्थ कितनी है?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तिलक की कुल संपत्ति 5 करोड़ रुपये है। उनकी मासिक आय 20-25 लाख रुपये के बीच है, जो मुख्य रूप से उनके आईपीएल अनुबंध, बीसीसीआई की मैच फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। वह बीसीसीआई की ग्रेड C कैटेगरी में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपये की आय होती है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

