Champions Trophy 2025, IND vs BAN: बांग्लादेश और भारत के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था। बांग्लादेश की तरफ से शुरुआत बेहद खराब रही और 35 रन तक पहुंचते-पहुंचते ही उनके 5 विकेट गिर चुके थे।
एक समय ऐसा लग रहा था कि बांग्टीलादेश की टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने 100 रनों के अंदर ही सिमट जाएगी, लेकिन इसके बाद तौहीद हृदोय और जैकर अली ने मोर्चा संभालते हुए दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की। इन दोनों की बदौलत बांग्लादेश भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने 228 रनों तक पहुंचने में कामयाब रहा। हालांकि, उनके शानदार शतकीय पारी के बावजूद बांग्लादेश की टीम यह मुकाबला 6 विकेट से हार गई।
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ शतक ठोकने वाले पहले बांग्लादेशी बने तौहीद हृदोय

तौहीद हृदोय ने इस मैच में ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 118 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके साथ ही उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल कर लिया। इससे पहले कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट में सेंचुरी नहीं जड़ सका था।
जैकर अली ने दिया शानदार साथ
जब 35 रनों पर 5 विकेट गिर चुके थे, तो तौहीद हृदोय के साथ जैकर अली क्रीज पर आए और बांग्लादेश की पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 154 रनों की शानदार साझेदारी की। जिस टीम को 100 के अंदर ऑलआउट होने का खतरा था, वह इन दोनों की जुझारू बल्लेबाजी की वजह से 200 से ज्यादा रन बनाने में सफल रही। जैकर अली ने भी इस मुश्किल वक्त में टिककर खेलते हुए शानदार योगदान दिया।
चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ने वाले पांचवें बांग्लादेशी बने तौहीद

तौहीद हृदोय ने सिर्फ भारत के खिलाफ पहला शतक नहीं लगाया, बल्कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले महमुदुल्लाह, शहरयार नफीस, शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। अब तौहीद भी इस खास क्लब का हिस्सा बन गए हैं।
2023 में किया था वनडे डेब्यू

24 साल के तौहीद हृदोय ने 2023 में बांग्लादेश की वनडे टीम के लिए डेब्यू किया था। अभी तक वह कुल 34 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 977 रन दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं।
बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 229 रनों का टारगेट दिया है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज इस लक्ष्य का पीछा करने में कैसे प्रदर्शन करते हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


