Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम को आगामी 2 मार्च को अपना आखिरी लीग मैच न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

इससे पहले भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है। वहीं अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड की टीम को चुनौती देने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। जबकि इस मैच में खेलते हुए टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी एक बड़ा कारनामा कर सकते हैं। इसके लिए उनको केवल एक विकेट की जरुरत है।
रवींद्र जडेजा करेंगे बड़ा कारनामा :-
इस मौजूदा समय में भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। इस मेगा टूर्नामेंट में उन्होंने अभी तक कुल 12 मैचों में खेलते हुए 17 विकेट हासिल किए हैं।

इसके अलावा इस समय वह चैपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में क्रिस गेल, शेन वॉटसन और शेन बॉन्ड तीनों खिलाड़ियों की बाराबरी पर हैं। वहीं अगर जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में एक विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह इन तीनों दिग्गजों को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।
भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं जडेजा :-
इस समय अगर जडेजा के क्रिकेट करियर की बात करें तो अभी तक उनका करियर काफी शानदार रहा है। वहीं कई बार ऐसे मौके भी आए हैं जब उन्होंने जरुरत पड़ने पर भारतीय टीम को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत दिलाई है।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने साल 2009 में अपनी टीम के लिए वनडे डेब्यू किया था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 201 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कुल 227 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में खेलते हुए उनके बल्ले से 2779 रन भी आए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 13 अर्धशतक भी आए हैं।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


