CSK AND MI: बीते रविवार को आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मैच खेला गया। इस मैच का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रुतुराज गायकवाड़ और खलील अहमद के बीच किसी चीज का लेन-देन होता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के आने से अब सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा हुआ है।
आईपीएल 2025 का तीसरा मैच पांच-पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। इसके अलावा मुंबई टीम ने यह लगातार 13वें साल सीजन का अपना पहला मैच हारा है।

इन दोनों के बीच यह मैच काफी रोमांचक तरह से खेला गया था। वहीं इस मैच में चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रचिन रविंद्र ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन इस मैच के समाप्त हो जाने के बाद अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। इसके सोशल मीडिया पर आने के बाद अब यह वीडियो काफी बवाल काट रहा है।
गायकवाड़ और खलील का वीडियो हुआ वायरल :-
इस समय सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाद खलील अहमद का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खलील अहमद अपनी जेब से कुछ निकालते हैं और उसको गायकवाड़ को देते हैं। इसके बाद उस चीज को कप्तान गायकवाड़ अपनी जेब में रख लेते हैं।
— Sandow18 (@Sandow0972) March 24, 2025
इस बीच हालांकि इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच किस चीज का लेन-देन हुआ है। इस बात की जानकारी अभी तक भी किसी के सामने नहीं आ पाई है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इन दोनों खिलाड़ियों पर बॉल टैंपरिंग के आरोप लगाए हैं। वहीं इस दौरान किसी ने इस वीडियो के खिलाफ काफी सवाल भी उठाए हैं। किसी ने इसको कहा है कि क्या यह बॉल टेंपरिंग है। जबकि एक अन्य यूजर ने कहा है कि यह बॉल टेंपरिंग का मामला नहीं है। क्यूंकि उसका मानना है कि खलील ने अपनी रिंग गायकवाड़ को दी थी।
ऐसा रहा था मैच का हाल :-
इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस को हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 9 विकेट के नुकसान पर कुल 155 रन बनाए थे। मुंबई की तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा 31 रन तिलक वर्मा ने बनाए थे। जबकि चेन्नई के लिए मैच में गेंदबाज नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे।

इसके बाद मैच में मिले 156 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया था। चेन्नई की टीम के लिए सबसे ज्यादा 65 रन रचिन रविंद्र ने बनाए थे। जबकि मुंबई इंडियंस की टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज विग्नेश पुथुर रहे थे। उन्होंने इस मैच में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

