T20 World Cup 2024: इस साल जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस 15 सदस्यीय भारतीय टीम में रिंकू सिंह का नाम नहीं है। हालंकि रिंकू सिंह नाम रिजर्व खिलाडी के लिए दिया गया है। इस बार रिंकू सिंह को लगता था की उनको भारतीय टीम में जगह जरूर ही मिल जाएगी। लेकिन जैसे ही रिंकू सिंह का नाम भारतीय टीम में तो नहीं आया पर भारतीय चयनकर्ताओं ने उनका नाम रिजर्व खिलाडी के तौर पर दिया तो उससे रिंकू सिंह के प्रशंसक काफी नाराज दिखाई दिए।
इस प्रकार से उनका टीम में नहीं चुना जाना भी उनके लिए किसी झटके से कम नहीं था। क्यूंकि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल मेम कोलकाता के लिए खेलते हुए काफी अच्छा प्रर्दशन भी किया है। और जब से रिंकू सिंह ने भारतीय टी 20 आई में डेब्यू किया है तब से ही वो बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। इस बार रिंकू सिंह के अलावा शुभमन गिल, आवेश खान और खलील अहमद को भी रिजर्व खिलाडी बनाया गया है।
वहीं रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह ने अपने बेटे को भारतीय टीम में नहीं चुने जाने पर बताया कि इससे रिंकू सिंह और मैं भी काफी दुखी हूँ। रिंकू सिंह के पिता ने बताया कि हमें उम्मीद थी कि जिस तरह का रिंकू का प्रदर्शन था , उससे तो लगता था की रिंकू को भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल ही जाएगी। पर ऐसा नहीं हो सका। इस सब के लिए हमने भी काफी तैयारी करके रखी थी। हम तो मिठाई और पठाखे लेकर आये थे , पर रिंकू को लेकर ऐसा नहीं हो सका।
जब रिंकू के पिता से पूछा गया कि इस समय रिंकू कैसा महसूस कर रहे है तो उन्होंने बताया कि रिंकू इस समय थोड़ा दुखी जरूर हुआ है। सबसे पहले रिंकू सिंह ने अपनी माँ को फोन करके बताया था कि उनको टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं चुना गया है। रिंकू सिंह के पिता ने बताया है कि इससे रिंकू सिंह का दिल टूट गया है। उनका त 20 विश्व कप खेलने का सपना भी टूट गया है।
अपनी माँ से बात करते हुए उन्होंने बताया की उनका नाम 15 सदस्यीय टीम में तो नहीं है पर हाँ उसका नाम टीम में रिजर्व खिलाडी के रूप में जरूर रखा गया है। रिंकू सिंह के भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं करने को लेकर भारत के पूर्व महान क्रिकेटर के श्रीकांत भी भारतीय चयनकर्ताओं से काफी नाराज नजर आये। उन्होंने अपने बयान में बताया कि रिंकू सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है।
के श्रीकांत ने यह भी बताया कि किस तरह से रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका में मैच जिताऊ पारी खेली थी। अफगानिस्तान के मैच में भी रिंकू सिंह ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक अहम पारी खेली थी। क्यूंकि जब भी रिंकू सिंह ने भारत के लिए खेला है तो उस समय काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस प्रकार से चयन करना मेरी तरफ से काफी बकवास डिसीजन है। इस बार टीम में 4 स्पिनर्स चुनना काफी गलत है। इस समय मुझे तो लगता है कि कुछ लोगों को खुश करने के लिए इस बार रिंकू सिंह को बलि का बकरा बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्वकप 2024 में क्या है टीम इंडिया की कमजोरी और ताकत…

