अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को नई रैंकिंग की लिस्ट जारी कर दी है। ये ही कारण है कि इसके अपडेट में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इससे पहले भारत ने अपनी नंबर वन की टेस्ट रैंकिंग को गंवा दिया। इसके अलावा बाकी टीमों को आईसीसी के द्वारा जारी की गई नई लिस्ट से बहुत नुकसान हुआ है। इसी कड़ी में अब पाकिस्तान के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आ रही है।
टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान को हुआ भारी नुकसान
आईसीसी की नई लिस्ट में पड़ोसी देश पाकिस्तान को टी20 फॉर्मेट में बड़ा नुकसान होते हुए दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान के पास इस वक्त 247 रेटिंग है और टीम सातवें नंबर संघर्ष कर रही है। इसके बाद श्रीलंका आठवें नंबर पर है। श्रीलंका की टीम की रेटिंग 232 है। इसके बाद नौवें स्थान पर बांग्लादेश और दसवें नंबर पर अफगानिस्तान की टीम है। इस दोनों टीमों की रेटिंग क्रमश: 231 और 217 है।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का ये है हाल
आईसीसी की रैंकिंग में टॉप की 3 टीमों में साउथ अफ्रीका को फायदा मिलते हुए दिखाई दे रहा है। अफ्रीका की टीम फिलहाल 250 की रेटिंग के साथ खुद को चौथे स्थान पर काबिज करने में सफल हुई है। दूसरी तरफ किवी टीम न्यूजीलैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है। ये टीम 250 की रेटिंग के साथ अब नंबर 5 पर आ चुकी है। अगर बात करें वेस्टइंडीज की तो वो अब छठे स्थान पर है। वेस्टइंडीज टीम की रेटिंग इस वक्त 249 की हो गई है। ये ही कारण है कि उसे एक स्थान का फायदा मिला है।
ये भी पढ़ें: आईपीएल के बीच टीम इंडिया के लिए आई ये बुरी खबर

