IPL 2025 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को उनके घरेलू मैदान पर एकतरफा अंदाज़ में 10 विकेट से हरा दिया। इस मैच में साईं सुदर्शन और शुभमन गिल में 205 रनों की नाबाद साझेदारी की और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस जीत से GT सहित तीन टीमों को फायदा मिला।
मैच के बारे में अधिक बात करें तो, अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर गुजरात ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने 65 गेंदों पर 14 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 118* रनों की नाबाद पारी खेली।
200 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जवाब में उतरी गुजरात ने बिना कोई विकेट खोए 19 ओवरों में 205 रन बनाकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सुदर्शन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन ने इस पारी में ऐसा बल्लेबाज़ी प्रदर्शन किया जो इस सीजन की सबसे यादगार पारियों में शामिल हो गया। उन्होंने मात्र 61 गेंदों में 108 रन ठोके, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे।
तीन टीमों ने किया प्लेऑफ में क्वालीफाई
गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले में जीत हासिल करके 18 अंकों के साथ आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके अलावा, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 17-17 अंकों के साथ क्वालीफाई कर लिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS ने 11 साल बाद प्लेऑफ में जगह बनाई है।
एक स्थान के लिए तीन टीमों में लड़ाई बरकरार
तीन टीमों के प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद अब एक स्थान बचा हुआ है, जिसके लिए तीन टीमों के बीच लड़ाई होगी। दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स अब भी प्लेऑफ में जगह बनाने की रेस में है। हालांकि, LSG की उम्मीदें बहुत कम हैं, लेकिन अन्य दो टीमें पूरी तरह से रेस में आगे हैं।
मुंबई इंडियंस वर्तमान समय में 12 मैचों में 7 जीत हासिल करके 14 अंकों और +1.156 के नेट रन पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। इसके अलावा, दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 6 जीत के साथ 13 अंकों और +0.260 के नेट रन रेट के साथ पाँचवें पर है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 11 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंकों और +0.469 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

