Most Sixes in IPL 2025: आईपीएल 2025 का सीजन रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें कई बल्लेबाजों ने तूफानी पारियाँ खेलीं और अपनी टीम को जीत की ओर आगे बढ़ाया। इस सीजन बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे छक्के लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
यदि आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में कई विस्फोटक नाम सामने आते हैं। यहाँ हम आपको इस सीजन सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने दम पर कई मैचों का रुख पलट दिया।
ये हैं IPL 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
5. प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) – 30 छक्के
पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन लगातार आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने 17 मैचों में 549 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा। प्रभसिमरन ने इस सीजन 342 गेंदों पर 160.52 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 30 छक्के लगाए।
4. मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) – 37 छक्के
लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने इस सीजन शानदार फॉर्म दिखाई। उन्होंने 13 पारियों में 627 रन बनाए, जिसमें 117 रनों की एक सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल रही। मार्श ने इस टूर्नामेंट में 48.23 की औसत और 163.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी। इस दौरान उन्होंने कुल 37 छक्के भी जड़े।
3. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) – 38 छक्के
मुंबई के भरोसेमंद बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन अपनी लय को बरकरार रखा। उन्होंने 16 पारियों में 65.18 की औसत से 717 रन बनाए और आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।
सूर्यकुमार ने आईपीएल 2025 में 427 गेंदों का सामना करते हुए 167.91 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 38 छक्के भी लगाए। उनकी इन पारियों में 5 अर्धशतक भी शामिल रहे और उन्होंने कई बार टीम को संकट से निकालने में अहम भूमिका भी निभाई।
2. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) – 39 छक्के
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी शानदार योगदान दिया। उन्होंने 17 मैचों में 50.33 की औसत और 175.07 की स्ट्राइक रेट से 604 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97* रहा। उन्होंने इस सीजन 39 छक्के भी लगाए। श्रेयस ने इस टूर्नामेंट में अपनी टीम को फाइनल में भी पहुँचाया।
1. निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) – 40 छक्के
लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन इस लिस्ट में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 14 पारियों में 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए जिसमें उनका हाइएस्ट स्कोर 87* रहा। पूरन ने इस सीजन 267 गेंदें खेली और कुल 40 छक्के लगाए। उनका यह प्रदर्शन उन्हें टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक फिनिशर्स में से एक बनाता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।