Glenn Phillips: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स जांघ की चोट के कारण जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए हैं। यह चोट उनको मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल के दौरान लगी थी। लेकिन अब जिम्बाब्वे पहुंचने पर जांच में पता चला कि फिलिप्स को ठीक होने में कई हफ्ते का समय लग जाएगा। इसके चलते हुए उनकी जगह टीम से जुड़े टिम रॉबिन्सन त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के बाकी मुकाबलों में भी टीम के साथ ही रहने वाले हैं।
IPL में भी चोटिल हुए थे फिलिप्स :-
मेजर लीग क्रिकेट 2025 में वॉशिंगटन फ्रीडम की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने कुल 10 मुकाबले खेले थे। इनमें उनके द्वारा खेला गया फाइनल मैच भी शामिल था। तब उनकी टीम को इसमें हार का सामना करना पड़ा था।

इस सीजन में उन्होंने 62 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 186 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 139.84 की रही थी। इससे पहले वह इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी ज्यादातर मुकाबलों से बाहर रहे थे। आईपीएल में वह गुजरात टाइटंस टीम के लिए खेलते हैं। तब भी उनको जांघ में चोट लगी थी। जिसके चलते हुए उनका पूरा संस्करण प्रभावित रहा था।
कोच रॉब वॉल्टर ने दिया बयान :-

इसके बाद अब न्यूजीलैंड के नए मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने कहा है कि, “इस बीच फिलिप्स जैसा खिलाड़ी खोना निराशाजनक है। फिन एलन की तरह हम फिलिप्स के लिए भी दुखी हैं कि वह इस सीरीज से बाहर हो गया है। इसके अलावा हमें पता है कि वह न्यूजीलैंड के लिए मैदान पर उतरने के लिए काफी उत्सुक था। लेकिन अब दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाएगा। इसके अलावा हमें पूरा यकीन है कि वह जल्द वापसी के लिए कड़ी मेहनत करेगा और हम उसके फिर से खेलने का इंतजार करेंगे।”
न्यूजीलैंड वापस लौटे ग्लेन फिलिप्स :-

ग्लेन फिलिप्स भी अब मिश हाए और जिम्मी नीशम के साथ न्यूजीलैंड लौटेंगे। वो दोनों भी टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में गए थे। इसके अलावा फिलिप्स जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम का भी हिस्सा थे। लेकिन अब वह अपनी चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अभी तक न्यूजीलैंड ने उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी का नाम घोषित नहीं किया है। वहीं टीम प्रबंधन जल्द ही इस पर फैसला ले सकता है।
फिन एलन भी हुए थे चोटिल :-
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फिन एलन की कमी भी खल रही है। उनको शुरुआती टीम में शामिल किया गया था। लेकिन मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते समय पैर में चोट लगने के कारण उनको बाद में बाहर होना पड़ा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।