Archery League: भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने बीते सोमवार को पहली तीरंदाजी लीग की घोषणा कर दी है। इसके बाद भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा कि, “हमें यकीन है कि तीरंदाजी लीग से हम युवा तीरंदाजों को और मौके देकर उनके सपने पूरे कर सकेंगे। इसके अलावा हम सभी को मिलकर इस लीग के द्वारा देश में तीरंदाजी खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है।”
भारत में होगी पहली तीरंदाजी लीग :-
भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने बीते सोमवार को पहली तीरंदाजी लीग की घोषणा कर दी है। वहीं अब इसमें दुनिया भर के महिला और पुरूष रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज इस फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में भाग ले सकेंगे। तभी तो अब इस तीरंदाजी लीग का पहला सत्र दिल्ली के यमुना खेल परिसर में अक्टूबर में आयोजित हो सकता है।

इसके अलावा यह लीग 11 दिन तक चलेगी। क्यूंकि इसको अब विश्व तीरंदाजी, विश्व तीरंदाजी एशिया और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद अब भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा है कि, “हमें यकीन है कि तीरंदाजी लीग से हम युवा तीरंदाजों को और मौके देकर उनके सपने पूरे कर सकेंगे।

इसके अलावा हम सभी को मिलकर इस लीग के द्वारा देश में तीरंदाजी खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है।” इसके बाद अब विश्व तीरंदाजी के महासचिव टॉम डीलेन ने भी कहा है कि, “इस पहल से भारतीय और विदेशी तीरंदाजों में प्रतिस्पर्धी भावना विकसित होगी और उनके प्रदर्शन में और निखार आएगा। इसके चलते हुए अब ये सभी भविष्य में बेहतर तीरंदाज बन सकेंगे।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

