Ronaldo Criticism Ballon d’Or: फुटबॉल की दुनिया में बैलन डी’ऑर अवॉर्ड सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक माना जाता है। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पांच बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया है। लंबे समय तक उनका सपना था कि वह सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बनें।
हालांकि, लियोनेल मेसी के अब तक 8 बार बैलन डी’ऑर जीत लेने के बाद रोनाल्डो का नजरिया काफी बदल गया। इसके बाद उन्होंने कई मौकों इस अवॉर्ड को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और यह तक कहा कि इसका महत्व पहले जैसा नहीं रहा। आइए जानते हैं वो 7 मौके, जब रोनाल्डो ने बैलन डी’ऑर पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिए।
ये हैं 7 मौके जब क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बैलन डी’ऑर अवॉर्ड पर साधा निशाना
1. “बैलन डी’ऑर मेरे लिए काल्पनिक है”
2025 में अपने तीन पुर्तगाली साथियों के नॉमिनेट होने पर रोनाल्डो से बैलन डी’ऑर पर राय पूछी गई। इस पर उन्होंने साफ कहा, “यह मेरे लिए काल्पनिक है।” यानी वह अब इस अवॉर्ड को हकीकत की बजाय एक दिखावा मानते हैं।
2. “इंडिविजुअल अवॉर्ड्स (बैलन डी’ऑर) का कोई महत्व नहीं है”
नेशंस लीग फाइनल से पहले रोनाल्डो ने कहा था कि बैलन डी’ऑर उसी खिलाड़ी को मिलना चाहिए, जो चैंपियंस लीग जीते। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “इंडिविजुअल अवॉर्ड्स का कोई महत्व नहीं है।” यह बयान उनके करियर की शुरुआती सोच से बिल्कुल अलग था।
3. “बैलन डी’ऑर अपनी विश्वसनीयता खो रहा है”
2024 में मेसी के आठवां बैलन डी’ऑर जीतने के बाद रोनाल्डो ने कहा, “बैलन डी’ऑर और द बेस्ट अवॉर्ड अपनी विश्वसनीयता खो रहे हैं।” आगे उन्होंने यह भी जोड़ा कि “नंबर्स झूठ नहीं बोलते।”
4. “विनीसियस जूनियर को जीतना चाहिए था बैलन डी’ऑर”
2023 में जब रोड्री ने बैलन डी’ऑर जीता तो रोनाल्डो ने इसे अनुचित बताया और कहा कि विनीसियस जूनियर को जीतना चाहिए था। उन्होंने ग्लोब सॉकर अवॉर्ड्स की तारीफ करते हुए कहा, “ये अवॉर्ड्स ईमानदार हैं।” इस पर रोड्री ने भी पलटवार किया और कहा कि पत्रकारों के वोट से ही विजेता तय होता है।
5. “Factos”
2021 में जब मेसी ने अपना सातवां बैलन डी’ऑर जीता और रोनाल्डो छठे स्थान पर रहे, तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फैन की पोस्ट पर कमेंट किया था “Factos (Facts)” और साथ में थम्ब्स-अप और आंखों वाला इमोजी लगाया। यह उनकी नाराजगी का सीधा इशारा था।
6. “नंबर्स झूठ नहीं बोलते”
2018 में लुका मॉड्रिच से बैलन डी’ऑर हारने के बाद रोनाल्डो ने कहा था, “मैदान पर मैंने सब कुछ किया, नंबर्स झूठ नहीं बोलते।” उन्होंने निराशा जताई, लेकिन यह भी कहा कि वह अगले साल फिर जीतने की कोशिश करेंगे।
7. “गोल्डन शू सबसे अच्छा अवॉर्ड है”
2015 में मेसी के बैलन डी’ऑर जीतने के बाद रोनाल्डो ने गोल्डन शू को ज्यादा अहम बताया। उन्होंने कहा था, “गोल्डन शू सबसे अच्छा अवॉर्ड है, क्योंकि यह गोल करने पर आधारित है और मुझे गोल करना पसंद है।”
फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

