Asia Cup: इस बार एशिया कप टी-20 प्रारूप में खेला जा रहा है। इस बीच एशिया कप के टी-20 प्रारूप में भी पाकिस्तान की टीम के कई बल्लेबाजों ने यादगार पारियां खेली हैं। वहीं कुछ बल्लेबाजों ने इस दौरान लगातार रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती भी प्रदान की है। जबकि वो इस टूर्नामेंट के अहम मैचों में चमके हैं। इसके बावजूद भी पाकिस्तान की टीम अभी तक टी-20 प्रारूप में एक बार भी यह टूर्नाेमेंट नहीं जीत पाया है। आइए इस टूर्नामेंट के आगामी संस्करण से पहले पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. मोहम्मद रिजवान :-
इस सूचि में पहले पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम आता है। साल 2022 के संस्करण में उन्होंने अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में खेलते हुए 281 रन बनाए हैं।

इस बीच वह 1 बार नाबाद भी रहे है। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 56.20 और स्ट्राइक रेट 117.57 की रही है। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 78 रन का रहा है। इसके अलावा वह इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज भी हैं।
2. सरफराज अहमद और शोएब मलिक :-
इस सूचि में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से सरफराज अहमद और शोएब मलिक का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 121-121 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए सरफराज खान ने 4 मैचों की 3 पारियों में 60.50 की बल्लेबाजी औसत और 130.10 की स्ट्राइर रेट के साथ इन रनों को बनाया है। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया है।

वहीं इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 58 रन का रहा है। इसके अलावा शोएब मलिक ने भी इस टूर्नामेंट के 4 मैचों में खेलते हुए 60.50 की बल्लेबाजी औसत और 112.03 की स्ट्राइक रेट के साथ इन रनों को बनाया है। वहीं उनका भी सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 63 रन का रहा है।
3. उमरान अकमल और इफ्तिखार अहमद :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 बल्लेबाज उमरान अकमल और इफ्तिखार अहमद का नाम आता है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 4 मैच खेले थे। इन मैचों की 4 पारियों में खेलत हुए उन्होंने 35 की बल्लेबाजी औसत और 107.14 की स्ट्राइक रेट से ये 105 रन बनाए थे।

तब उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 50 रन का रहा था। जबकि दूसरी तरफ इफ्तिखार अहमद ने भी इसी टूर्नामेंट में 7 मैचों की 6 पारियों में खेलते हुए 26.25 की बल्लेबाजी औसत और 100.96 की स्ट्राइक रेट से ये 105 रन बनाए थे। वहीं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 32 रन रहा था।
4. फखर जमान :-

इस सूचि में चौथे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फखर जमान का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भी पहली बार इस फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट खेला था। तब 6 मैचों की 6 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 16 की बल्लेबाजी औसत और 103.22 की स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं। उस समय उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया था। तब उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 53 रन रहा है। इसके अलावा एशिया कप 2025 भी फखर जमान खेलते हुए दिखाई देंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

