दिलीप ट्रॉफी, घरेलू क्रिकेट के मुख्य क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक है। यह एक जोनल प्रकार का टूर्नामेंट है। जिसमें, जोन के आधार पर खिलाड़ियों को जगह दी जाती है और उसी के आधार पर इसे आयोजित किया जाता है। ये इसलिए भी अहम है क्योंकि, इसमें हर जोन के बेस्ट खिलाड़ी खेल रहे होते है। इस टूर्नामेंट में बहुत से दिग्गज खिलाड़ियों ने खेला है। तो चलिए जानते हैं कि दिलीप ट्रॉफी की 5 सबसे बड़ी पारियां कौन सी है।
ये हैं दिलीप ट्रॉफी की 5 बड़ी पारियां
5. संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar)- 278 रन

मुंबई के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक संजय मांजरेकर भी दिलीप क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवे नंबर पर आते है। उन्होंने वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ 487 गेंदों में 30 चौके और 1 छक्के की मदद से 278 रन बनाए थे। उनके लिए भी ये पारी काफी शानदार थी क्योंकि, ये सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच में खेली गयी थी। मांजरेकर ने इस पारी में बाउंड्री से 126 रन बाउंड्री की सहायता से बनाए थे।
4. अरुण लाल (Arun Lal)- 287 रन

बंगाल और दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज अरुण लाल दिलीप ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आते है। उन्होंने ये उपलब्धि साल 1986 में हासिल की थी। ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने वेस्ट जोन के खिलाफ 590 गेंदों का समाना करते हुए 287 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 39 चौके भी लगाए थे। अरुण लाल ने इस पारी में सिर्फ बाउंड्री की मदद से ही 156 रन बना दिए थे जो कि पारी का लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा थे।
3. सुरेंद्र भावे (Surendra Bhaave)- 292 रन

महाराष्ट्र के बल्लेबाज सुरेंद्र भावे ने भी दिलीप ट्रॉफी में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा रखा है। वो दिलीप ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर आते है। इस बल्लेबाज ने 1994 में वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए साउथ जोन के खिलाफ बहेतरीन पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी में 292 रन बनाये थे। हालाँकि इस पारी के बाकी रिकार्ड्स का लेखा जोखा नहीं उपलब्ध है।
2. गगन खोड़ा (Gagan Kheda)- 300*

राजस्थान के बल्लेबाज गगन खोड़ा दिलीप ट्रॉफी की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आते है। उन्होंने साल 2001 में सेंट्रल जोन की तरफ से खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ नाबाद तिहरा शतक मारा था।
उस पारी में उन्होंने 610 गेंदों का समाना करते हुए 33 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 300 रन बनाये थे। उनकी इस पारी की बदौलत सेंट्रल जोन ने साउथ जोन के खिलाफ पारी से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी।
1. रमन लाम्बा (Raman Lamba)- 320

रमन लाम्बा घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाजों में से थे। हालाँकि, दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उनका खेल के मैदान में फील्डिंग करते समय निधन हो गया था। वो दिलीप ट्रॉफी में नार्थ जोन के बेहतरीन बल्लेबाज थे। उन्होंने वेस्ट जोन के खिलाफ काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। इस पारी में उन्होंने 471 गेंदों का सामना किया था जिसमें, 30 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 320 रन बनाए थे।
उनकी ये पारी और भी ख़ास थी क्योंकि, ये फाइनल मुकाबले में खेली गयी थी। इस मुकाबले में 156 रन सिर्फ बाउंड्री की मदद से बनाए थे। हालाँकि, इस मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला था, जिसके चलते ट्रॉफी शेयर कर दी गयी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

