क्रिकेट में आपने बहुत से अजीबो-गरीब रिकॉर्ड बनते और बिगड़ते हुए देखे होंगे, जिन पर आपको यकीन नहीं हुआ होगा। आजकल जिस तरीके से आधुनिक क्रिकेट खेली जा रही है, उसमें बल्लेबाज छोटे फॉर्मेट में आराम से गेंदबाजों की कुटाई करते हैं। वे लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स स्थापित कर रहे हैं। हालाँकि, अगर आपसे पूछा जाए कि एक लीगल डिलीवरी पर कितने रन बने हैं, तो आपका जवाब 6 रन होगा, लेकिन यहाँ पर आप गलत हैं।
क्रिकेट की एक लीगल डिलीवरी पर 20 रन बने हैं, तो आप हैरान हो जायेंगे। लेकिन इसमें आश्चर्य की बात नहीं है, बल्कि यह बिलकुल सही है। यही नहीं, इसके बाद कई खिलाड़ियों ने एक गेंद पर 13 रन भी बनाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस खेल की एक वैध गेंद पर सबसे ज्यादा रन किन खिलाड़ियों ने मारे हैं।
इन खिलाड़ियों ने एक गेंद में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
5. शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) 12 रन

शाहिद अफरीदी के नाम पर एक गेंद में 12 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल, उन्होंने यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया में खेले गए मुकाबले में बनाए थे। कुछ लीग में छक्के मारने पर 12 रन भी मिलते हैं। इसका फायदा ही इस ताबड़तोड़ ऑलराउंडर ने उठाया था। उन्होंने पावर क्रिकेट ओडीआई गेम में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मैथ्यू फ्लेमिंग की लो फुलटॉस गेंद को हिट किया, जो ऊपर रूफ में जाकर लग गई, और नियम के मुताबिक उन्हें 12 रन दिए गए। इस स्टेडियम की खासियत यह है कि यह ऊपर से बंद था, ताकि बारिश की वजह से मैच न रुके।
4. संजू सैमसन (Sanju Samson) 13 रन

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने हाल ही में अपना नाम खास लिस्ट में दर्ज करवाया है। उन्होंने केरला प्रीमियर लीग में खेले गए मुकाबले की एक गेंद में 13 रन बनाए थे। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ने सिजोमोन जोसेफ की एक गेंद पर 13 रन बटोरे थे।
दरअसल, संजू ने पहली गेंद पर छक्का मारा, जो कि अंपायर ने नो बॉल करार दी थी और उन्हें फ्री हिट मिली। उस गेंद को भी उन्होंने छक्का मारा था, जिसके चलते वे एक गेंद में 13 रन बनाने में सफल हुए थे।
3. सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) 13 रन

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम भी यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में यह कारनामा किया था। दरअसल, टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार ने भारत के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल के खिलाफ यह खास कीर्तिमान अपने नाम किया था।
सौरव गांगुली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल की गेंद को बाउंड्री पार भेजा था, जो कि नो बॉल थी और उसके बाद उन्होंने फ्री हिट का भरपूर फायदा उठाते हुए उसमें भी छक्का लगाया था। दो छक्कों और नो बॉल के एक रन के चलते उन्होंने 13 रन बटोरे थे।
2. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) 13 रन

टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने छोटे से करियर में बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। लेकिन, उसमें एक गेंद में 13 रन बनाने का कीर्तिमान सबसे खास है। यह कारनामा बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं और उन्होंने ऐसा कर दिखाया है।
यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी। दरअसल, इस युवा बल्लेबाज ने ज़िम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा की पहली गेंद पर छक्का जड़ा था, जो कि नो बॉल थी और उन्हें फ्री हिट मिली। जिसका फायदा इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने उठाया और अगले गेंद पर फिर से छक्का लगा दिया। जिसके चलते एक लीगल गेंद में 13 रन मिले।
यहीं नहीं, यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह पारी की पहली गेंद थी और आज तक किसी ने पहली गेंद पर ऐसा नहीं किया है।
1. ट्रेविस बर्ट (Travis Birt) 20 रन

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस बर्ट के नाम पर एक गेंद में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2012 में खेले गए मुकाबले में एक गेंद में 20 रन मारे थे और यह कीर्तिमान आज भी स्थापित है।
ट्रेविस बर्ट ने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में यह खास रिकॉर्ड बनाया था। दरअसल, मेलबर्न के तेज गेंदबाज क्लाइंट मेके को इस ताबड़तोड़ बल्लेबाज ने लगातार 3 छक्के लगाए, जिसमें से दो फ्री हिट पर आए थे। इसी के चलते उन्होंने 1 गेंद में 20 रन बना दिए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

