Asia Cup 2025 India vs UAE Head To Head Record: एशिया कप 2025 का आगाज़ 9 सितम्बर से होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के अलग-अलग मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और अबू धाबी के शेख जयेद स्टेडियम में खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को दुबई में खेला जाएगा, जहाँ कई और भी बड़े मुकाबले खेले जाने हैं।
इस एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 10 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यूएई के खिलाफ खेलेगी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इस मैच को बड़े अंतर से जीतना चाहेगी। वहीं, यूएई मुहम्मद वसीम की कप्तानी में नए सोच और सकारात्मक उर्जा के साथ मैदान पर उतरेगी।
9 साल बाद टी20 क्रिकेट इतिहास में एक बार फिर भारत और यूएई का आमना-सामना होने वाला है। 10 सितंबर को खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत बनाम UAE हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत बनाम UAE हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम यूएई हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों का सामना सिर्फ एक बार ही हुआ है। यह भिड़ंत 9 साल पहले 2016 के एशिया कप के दौरान हुई थी, जिसमें भारतीय टीम को जीत मिली थी।
मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए उस मैच में यूएई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 81 रन ही बना पाई थी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 10.1 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर लिया था।
एशिया कप 2025 में इंडिया और यूएई टीम का स्क्वाड
टीम इंडिया स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
UAE टीम स्क्वाड : मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), आसिफ खान, ध्रुव पराशर, ईथन डी सूजा, हैदर अली, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फ़ारूक, मुहम्मद जवदुल्लाह, मुहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

