IND vs UAE: एशिया कप 2025 के अपने पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने यूएई को 9 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो स्पिनर कुलदीप यादव, ऑलराउंडर शिवन दुबे और बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल रहे हैं। वहीं इस मैच में टॉस को जीतकर भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जबकि टॉस को हारकर यूएई की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला था।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए UAE की पूरी टीम 13 ओवर में ही 57 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में हमें भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी भी देखने को मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने मिले इन 58 रनों के लक्ष्य को केवल 4.3 ओवर में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
UAE के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन :-
इस मैच में पहले खेलते हुए UAE की टीम ने अपना पहला विकेट 22 रनों के स्कोर पर गंवाया था। लेकिन इसके बाद देखते ही देखते पूरी यूएई की टीम ताश की पत्तों की तरह बिखर गई। वहीं इस मैच में यूएई के लिए सबसे ज्यादा रन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने बनाए थे।

इस मैच में शराफू ने 17 गेंद पर 22 रन बनाए थे। जबकि कप्तान मुहम्मद वसीम ने 22 गेंद पर 19 रन बनाए थे। वहीं इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा यूएई का कोई भी बल्लेबाज मैच में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।
कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने ढाया कहर :-
इस मैच में भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव और शिवम दुबे यूएई की टीम के लिए काल साबित हुए थे। क्यूंकि कुलदीप यादव ने 2.1 ओवर में केवल 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। जबकि दूसरी तरफ शिवम दुबे ने भी केवक 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को भी 1-1 सफलता मिली थी। जबकि अन्य गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने 1 ओवर में 10 रन दिए थे। लेकिन उनको इस दौरान एक भी विकेट नहीं मिला था।
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने की शानदार शुरुआत :-
इसके बाद इन रनों के जवाब में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए आए दोनों सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने काफी तेज और शानदार शुरुआत की थी। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

इस दौरान उनके बल्ले से भी हमें 2 चौके और 3 छक्के देखने को मिले। जबकि अन्य सलामी बल्लेबाज गिल 9 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके बल्ले से हमें 2 चौके और 1 छक्का देखने को मिला था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

