टीम इंडिया इस समय एशिया कप खेलने के लिए यूएई में है। पहले मैच में उन्होंने मेज़बान टीम को बुरी तरह से पटखनी देकर पॉइंट्स टेबल में टॉप कर लिया था और अब उनका अगला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाना है। भारतीय टीम तैयारी में लगी हुई है।
लेकिन, प्रशंसकों को गुस्सा मैच खेलने की वजह से सातवें आसमान पर हैं। इसी बीच टीम के स्टार प्लेयर रिंकू सिंह दुबई घूमते हुए नज़र आए और उन्होंने शाहरुख खान के फेमस पोज़ में फोटोशूट तो कराया, लेकिन उनके साथ कोई और भी था। तो चलिए जानते हैं कि वो किसके साथ घूम रहे हैं।
बुर्ज खलीफा घूम रहे हैं रिंकू सिंह

दरअसल, रिंकू सिंह को भी एशिया कप के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है। लेकिन पहले मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। क्योंकि उनके स्थान पर तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर शिवम दुबे को प्राथमिकता दी गई थी। टीम इंडिया के पहले मैच और दूसरे मैच के बीच काफी गैप है, जिसके चलते वह इस समय यूएई में छुट्टी मानते हुए दिख रहे हैं।
Also Read: एशिया कप 2025 फ्री में लाइव कहाँ और कैसे देखें
रिंकू सिंह दुबई में प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा के पास घूमते हुए नज़र आए। उन्होंने इस फेमस बिल्डिंग के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाई थी। पहली फोटो में वह हाथ बांधकर खड़े हैं जबकि, दूसरी फोटो में उनके साथ पीछे विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा भी नज़र आ रहे हैं।
शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज़ में खिंचवाई फोटो
जितेश शर्मा के साथ शेयर की गई दूसरी तस्वीर में रिंकू सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज़ देते हुए नज़र आ रहे हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं और किंग खान इस फ्रेंचाइजी के मालिकों में हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई बार फ्रैंचाइज़ी मालिक के साथ फोटो अपलोड की हैं।
रिंकू के साथ जितेश और अर्शदीप भी थे मौजूद
रिंकू सिंह के अलावा जितेश शर्मा ने भी दुबई से तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन दोनों के अलावा अर्शदीप सिंह भी बुर्ज खलीफा देखने गए थे। यूएई के खिलाफ मैच में इन तीनों खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। भारत को एशिया कप में अभी कई मैच खेलने हैं, और उसमें इन तीनों खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है।
रिंकू सिंह के सेलेक्शन पर काफी सवाल उठाए जा रहे थे लेकिन, हाल ही में यूपी टी20 लीग में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी सवालों का जवाब दे दिया है। इस लीग में 27 वर्षीय बल्लेबाज़ ने अपने दम पर कई मैच टीम को जिताने में मदद की थी। हालाँकि वह ख़िताब नहीं जीत पाए थे।
जितेश को भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में मौका
वहीं आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जितेश शर्मा की भी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। क्योंकि, ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते उन्हें मौका दिया गया था। आईपीएल में इस ताबड़तोड़ खिलाड़ी ने कई अच्छी पारियां खेली थीं, जिसकी बदौलत बैंगलोर की टीम चैंपियन बनी थी।
