ICC ने डोपिंग के मामले में नीदरलैंड के तेज़ गेंदबाज़ पर बैन लगाया है। विवियन को प्रतिबंधित ड्रग्स सेवन के आरोप में बैन किया गया है। किंगमा ने कुछ वक़्त पहले ही ड्रग का सेवन किया था, जो कोकेन से जुड़ा हुआ था। इस साल यह दूसरा ऐसा मामला है, जिसमें रिक्रिएशनल ड्रग्स के सेवन के कारण किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पर बैन लगाया गया है। इनसे पहले साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ रबाडा पर IPL 2025 के दौरान ICC ने प्रतिबंध लगाया था।
नीदरलैंड के गेंदबाज़ किंगमा ने स्वीकार किया अपना अपराध
30 वर्षीय किंगमा को ड्रग सेवन (कोकेन) में पाए जाने के बाद, उन्होंने इस गलती को स्वीकार कर लिया है और कहा है कि टूर्नामेंट के बाहर इस ड्रग का सेवन किया था। इसके चलते किंगमा को तीन महीने के लिए बैन किया गया,ICC ने मंगलवार 16 सितंबर को एक प्रेस रिलीज में विवियन किंगमा पर बैन का ऐलान किया, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से हुई है। अगर विवियन यह साबित करने में सक्षम होते हैं कि उन्होंने ICC द्वारा बताए गए ट्रीटमेंट प्रोग्राम को अच्छी तरह पूरा कर लिया है, तो उनके इस बैन को तीन महीने से घटाकर एक महीने किया जा सकता है।
किंगमा के रिकॉर्ड को तत्काल रिकॉर्ड बुक से हटा दिया गया है
12 मई को UAE के ख़िलाफ़ खेले गए वनडे मैच और 12 मई के बाद खेले गए अन्य मैचों में किंगमा के व्यक्तिगत रिकॉर्ड को रिकॉर्ड बुक से हटा दिया गया है।
विवियन किंगमा का क्रिकेट करियर
विवियन ने अब तक 30 वनडे मैचों में 40 विकेट चटकाए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल के 26 मैचों में उन्होंने 24 विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट और लिस्ट ए क्रिकेट में भी उनके आँकड़े शानदार हैं। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 24 और लिस्ट ए में 71 विकेट चटकाए हैं। उनका गेंदबाज़ी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 4 विकेट झटकने का है।

