वीमेंस क्रिकेट पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ता रहा है। अब इसमें खिलाड़ियों के लिए नेम और फेम भी मिलता है। यह एक ऐसा खेल है जिसमें लोगों को स्किल, फिटनेस और धैर्य की आवश्यकता होती है। इसमें बहुत से टैलेंटेड खिलाड़ियों ने खेलकर अपना नाम बनाया है।
हालाँकि कुछ प्लेयर्स इतने टैलेंटेड होते हैं कि वो दो खेल खेलने में भी सफल होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी वीमेंस क्रिकेटर्स ने क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेल भी खेला है।
इन वीमेंस क्रिकेटर ने क्रिकेट के साथ खेला हैं एक और गेम
4. एलिसे पेरी (Ellyse Perry) – Cricket & Football

एलिस पेरी दुनिया की सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से हैं। वो मॉडर्न डे खेल की ग्रेटेस्ट ऑलराउंडर हैं। अपने दम पर इस प्लेयर ने बहुत से मैच अपनी टीम को जिताकर रखे हैं। यही नहीं, बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन और भी अच्छा हो जाता है। वो कई बार अपनी टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मदद कर चुकी हैं। यह दिग्गज क्रिकेटर 6 बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुकी हैं।
यही नहीं, वो क्रिकेट ही नहीं बल्कि फुटबॉल भी खेल चुकी हैं। एलिस पेरी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दो खेल खेले हैं। उन्होंने 2011 का फीफा वर्ल्ड कप न सिर्फ खेला है बल्कि स्वीडन के खिलाफ गोल भी कर रखा है।
3. सूजी बेट्स (Suzie Bates) – Cricket & Basketball

न्यूज़ीलैंड की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स दिग्गज बल्लेबाज हैं। वो लगभग दो दशक से अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी बनी हुई हैं। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि वो सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर उसके अलावा दूसरा गेम भी खेल चुकी हैं।
साल 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स में उन्होंने अपने देश का नेतृत्व बास्केटबॉल में किया था। इस वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ने साल 2011 तक दोनों खेल खेले थे लेकिन उसके बाद उन्होंने क्रिकेट को चुना और उसमें अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है।
सूजी बेट्स को साल 2013 में वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर और 2016 में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर का ख़िताब भी जीत चुकी हैं।
2. सुनेटे विल्जोएन (Sunette Viljoen) – Cricket & Javelin

सुनेटे विल्जोएन साउथ अफ्रीका की तरफ से वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने मात्र 17 साल 10 दिन में अपना ओडीआई डेब्यू कर लिया था। 2002 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में वो टीम का हिस्सा थीं लेकिन उसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया और उन्होंने अपने दूसरे पसंदीदा खेल की तरफ रुख किया जो भाला फेंक था।
उन्होंने रियो में हुए ओलंपिक्स में जेवलिन में सिल्वर मेडल जीता था। वो यहीं पर नहीं रुकीं और 2006 तथा 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।
1. तज़मीन ब्रिट्स (Tazmin Brits) – Cricket & Javelin

साउथ अफ्रीका की धाकड़ बल्लेबाज तज़मीन ब्रिट्स भी दो खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं और ये बहुत कम लोगों को पता होगा। उनका करियर बहुत से लोगों को मोटिवेट करता है। 2007 के वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था और उनका सपना ओलंपिक मेडल जीतना था।
2012 के खेलों के लिए टिकट पक्का भी होने वाला था। हालाँकि रोड एक्सीडेंट ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़कर रख दी और उनका मेडल जीतने का सपना टूट गया। हालाँकि उसके बाद उन्होंने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से वो टीम की मुख्य स्तंभ बनी हुई हैं।

