T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सभी फॉर्मेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की रैंकिंग जारी करता है। अगर कोई भी खिलाड़ी किसी भी फॉर्मेट में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करता है तो ICC द्वारा दिए गए रेटिंग अंको की मदद से शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार हो जाता है। इसके चलते हुए ही इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शीर्ष रैंक वाले बल्लेबाज हैं। इस बीच आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. डेविड मलान :-
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान थे। क्यूंकि उन्होंने यह कारनामा साल 2020 में खेलते हुए हासिल किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 करियर में अभी तक कुल 62 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 36.38 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 132.49 की स्ट्राइक रेट से 1,892 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से नाबाद रहते हुए 103 रनों की सर्वोच्च पारी भी आई थी। वहीं इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 1 शतक और 16 अर्धशतक भी आए हैं।
2. भारतीय टी-20 कप्तान :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टी 20 कप्तान का नाम आता है। लेकिन इस समय हमारी टीम ने उस स्टार बल्लेबाज का पूरी तरह से बायकॉट किया हुआ है। इसके चलते हुए हम उनके बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं। वहीं इस स्टार खिलाड़ी ने भी कुल 912 रेटिंग अंक हासिल किए थे।
3. विराट कोहली :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि इस दिग्गज बल्लेबाज ने खेल के हर प्रारूप में निरंतरता से रन बनाए हैं। इसके चलते हुए ही उनकी गिनती विश्व के शीर्ष बल्लेबाजों में होती हैं। इसके अलावा इस भारतीय दिग्गज बल्लेबाज ने सितंबर 2014 में 909 रेटिंग अंक हासिल किए थे।

जबकि उन्होंने अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 125 मुकाबले खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 48.69 की बल्लेबाजी औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4,188 रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 1 शतक और 38 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 122 रन का रहा है।
4. अभिषेक शर्मा :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि वह अभी भी ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर मजबूती से बने हुए हैं। इस समय उनके 907 रेटिंग अंक हो गए हैं। इसके अलावा इस समय वह एशिया कप 2025 में भी काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं।

इसका भी फायदा अब उनको मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने एशिया कप 2025 में अपने शुरुआती 5 मैचों में खेलते हुए 43.25 की बल्लेबाजी औसत और 208.43 की स्ट्राइक रेट के साथ 248 रन बना लिए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी आए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

