फीफा विश्व कप 2022 का खिताब अर्जेंटीना ने अपने नाम किया था और इसे जीतने में वहां के कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया था। लियोनेल मेसी की अगुवाई में अर्जेंटीना की टीम ने कई रोमांचक मैच जीतकर इस महत्वपूर्ण खिताब को अपने नाम किया था। खिताब को जीतने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान एमिलियोनो मार्टिनेज ने काफी सुर्खीयां बटोरी थीं। इसका कारण उनका गोलकीपर के तौर पर शानदार प्रदर्शन करना था।
अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप में अहम भूमिका निभाने वाले गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज जून के आखिरी में या फिर जुलाई में दो दिन के लिए कोलकाता का दौरा करने वाले हैं। ये भारत समेत कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों के लिए खुश करने वाली खबर है। एमिलियानो को कोलकाता लाने में अहम भूमिका निभाने वाले सतरादु दत्ता ने लंदन से बताया है कि एमिलियानो मार्टिनेज के कोलकाता आने की संभावित तारीख 20-21 जुलाई या फिर 1 से 3 जुलाई के बीच की हो सकती है। बता दें कि ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले और डिएगो माराडोना को कोलकाता लाने में भी सतरादु दत्ता ने अहम भूमिका निभाई थी।

कोलकाता के समर्थकों के लिए अच्छी खबर- दत्ता
सतरादु दत्ता ने एमिलियानो के दौर पर बात करते हुए बताया कि कार्यक्रम तय हो चुका है और उसके लिए करार भी हो चुका है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोलकाता में अर्जेंटीना के सभी समर्थकों के लिए ये एक अच्छी खबर है। गौरतलब है कि मार्टिनेज ने अर्जेंटीना की टीम को खिताब दिलाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एक तरफ जहां मार्टिनेज ने क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ दो पेनाल्टी बचाई तो वहीं, दसरी तरफ फीफा विश्व कप के फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाफ भी दो पेनाल्टी बचाकर अपने देश के खिताब दिलवाया था।

