टोक्यो में आयोजित 20वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 एथलेटिक्स इतिहास की अब तक की सबसे रोमांचक प्रतियोगिताओं में से एक है। इस चैंपियनशिप में रिकॉर्ड टूटे, नए युवा चेहरे और सीनियर एथलीटों का जलवा इस बार के सीजन में देखा गया। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पांच गोल्ड मेडल विजेता एथलीटों के परफॉर्मेंस के बारे में जानते हैं।
तंजानिया के अल्फोंस सिम्बु की ऐतिहासिक जीत
पुरुष मैराथन में अल्फोंस सिम्बु ने आखिरी क्षणों में जर्मनी के अमानल पेट्रोस को पीछे छोड़कर तंजानिया को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पहला गोल्ड मेडल दिलाया। यह जीत 26.2 मील की दौड़ के बाद मिली और तंजानिया के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।
नोहा लाइल्स का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांचवां खिताब
अमेरिका के नोहा लाइल्स ने 200 मीटर दौड़ में लगातार चौथा खिताब जीतकर यूसेन बोल्ट की बराबरी कर ली है। 19.52 सेकंड में उन्होंने इस रेस में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम किया है।
वानीयोनी ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में 800 मीटर के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीता
केन्या के वानीयोनी ने शानदार रणनीति और हिम्मत से 800 मीटर में जीत दर्ज की। उन्होंने शुरुआती बढ़त ली और आख़िर तक उसे बरकरार रखते हुए चैंपियनशिप रिकॉर्ड 1:41.87 में लक्ष्य की प्राप्ति करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
जमैका के सेविल की धमाकेदार जीत
पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में सेविल ने गोल्ड मेडल, थॉम्पसन ने रजत और लाइल्स ने कांस्य पदक जीता। यह रेस जमैका के एथलीट के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है
बेंजामिन ने अपना गोल्ड मेडल का सपना पूरा किया
अमेरिका के राय बेंजामिन ने पुरुषों की 400 मीटर हर्डल्स में गोल्ड मेडल जीतकर आखिरकार अपने करियर का सपना पूरा किया। ओलंपिक चैंपियन के रूप में अब उनके उनके खाते में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का खिताब भी शामिल हो गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

