T20 Internationals: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस बार एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट भी इसी फॉर्मेट में खेला गया था। वहीं इस बार एशिया कप 2025 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के 2 बड़े शहर अबू धाबी और दुबई में हुआ था। वहीं यहां पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए सभी बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बीच गेंदबाजों ने भी अपनी धार दिखाई है। इस दौरान खेलते हुए अभी तक विकेट लेने वाले गेंदबाजों ने मैच का रुख पलटने में भी अहम भूमिका निभाई थी। आइए उन गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते है जिन्होंने UAE की धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
1. राशिद खान :-
इस सूची में पहले स्थान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक UAE में कुल 36 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 36 पारियों में 13.27 की शानदार गेंदबाजी औसत से 59 विकेट लिए हैं।

इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 5.66 की रही है। इसके अलावा राशिद खान ने 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/9 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 में UAE में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।
2. मोहम्मद नबी :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार आलराउंडर मोहम्मद नबी का नाम आता है। इस स्टार खिलाड़ी ने साल 2010 में UAE में अपना पहला मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर कुल 52 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 51 पारियों में 24.69 की गेंदबाजी औसत और 6.97 की इकॉनमी रेट से 43 विकेट लिए है। मोहम्मद नबी ने यहां पर 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। इसके अलावा उनका UAE में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/10 का रहा है।
3. जुनैद सिद्दीकी :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर UAE क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी का नाम आता है। साल 2019 में उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने UAE में कुल 28 मैच खजेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 28 पारियों में 19.28 की गेंदबाजी औसत से 42 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 7.72 की रही है। इसके अलावा उन्होंने यहां पर 2 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। वहीं उनका यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/14 का रहा है।
4. बिलाल खान :-
इस सूची में चौथे स्थान पर ओमान क्रिकेट टीम के गेंदबाज बिलाल खान का नाम आता है। साल 2015 में उन्होंने भी UAE के मैदान पर अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेला था।

तब से लेकर अभी तक उन्होंने यहां पर कुल 19 मैच खेले हैं। इन मैचों की 19 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 13.88 की गेंदबाजी औसत से 35 विकेट भी लिए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। जबकि उनका यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/19 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

