वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। अब लीग स्टेज मुकाबला खेला जा रहा है और इसके बाद सीधे नॉकआउट राउंड शुरू हो जाएंगे। फैंस एशिया में हो रहे इस टूर्नामेंट का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
इस मल्टीनेशनल इवेंट का एक और बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जो कि मेज़बान देश भारत और उनके पड़ोसी बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला पॉइंट्स टेबल के लिहाज से भी काफी अहम है।
इंडिया और बांग्लादेश वीमेंस के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। 26 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।
डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में वीमेंस क्रिकेट के आंकड़े

इंडिया और बांग्लादेश वीमेंस के बीच मैच 26 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा। भले ही बांग्लादेशी टीम भारतीय टीम को ज्यादा परेशानी में नहीं डालती है लेकिन नेट रन रेट के लिए यह मुकाबला काफी अहम है।
डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी की पिच को देखें, तो यहाँ पर तेज़ गेंदबाज़ों को शुरू में काफी मदद मिलती है। इस ग्राउंड की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी है, जिसके चलते बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। पहली पारी में गेंद पुरानी होने के बाद वह बल्ले पर अच्छे से नहीं आती है, जिससे बड़े शॉट्स लगाने में दिक्कत आती है।
इस ग्राउंड पर सेकंड इनिंग्स में तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिलती है। यह ग्राउंड समुद्र के पास बसा है, जिसकी वजह से सी ब्रीज़ का फायदा तेज़ गेंदबाज़ों को मिलता है। हालाँकि शुरुआती कुछ ओवरों को छोड़ दिया जाए, तो उसके बाद यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी अच्छी रहती है। जिसके चलते हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।
कैसा रहने वाला है आज यहां मौसम
इंडिया और बांग्लादेश वीमेंस के बीच मैच के दौरान मौसम काफी सुहावना रहने वाला है। अगर दिन के समय तापमान देखा जाए, तो वह 34 डिग्री तक जा सकता है, जबकि शाम को 22 डिग्री तक रह सकता है। वहीं अगर उमस की बात की जाए, तो वह ज़्यादा रहने वाली है, जो कि लगभग 67 प्रतिशत रह सकती है। जबकि, इस मैच में बारिश के भी काफी अनुमान हैं, जो कि लगभग 58 फ़ीसदी हैं।
क्या कहते हैं इस ग्राउंड पर आंकड़े?
नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में अब तक वीमेंस क्रिकेट में सिर्फ 2 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। वो भी इसी वर्ल्ड कप के दौरान हुए हैं। जिसमें एक बार चेज़ करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम जीती है। यहाँ पर वनडे मुकाबलों का सैंपल साइज काफी छोटा है।
हालाँकि यहाँ पर 8 टी20 मुकाबले जरूर खेले गए हैं, जिसमें 2 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जबकि 6 बार चेज़ करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। वहीं अगर इस ग्राउंड पर एवरेज स्कोर की बात की जाए, तो वीमेंस क्रिकेट में यह (159) है। वहीं हाईएस्ट स्कोर की बात करें, तो वह इंडिया वीमेंस (217/4 बनाम वेस्टइंडीज) ने बनाया था। इस मैदान पर लोएस्ट स्कोर भी इंडिया वीमेंस के नाम है, जो उन्होंने (130/8 बनाम ऑस्ट्रेलिया) पिछले साल बनाया था।
इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इंडिया वीमेंस ने अब तक नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने चेज़ करते हुए जीत दर्ज की थी। जबकि उन्होंने यहाँ पर 8 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिनमें से 4 मैच में जीत दर्ज की है और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि, बांग्लादेश की टीम ने अब तक यहाँ पर एक भी मैच नहीं खेला है।

