PAK vs SA: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। वहीं इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
लेकिन इस दौरान सबसे दिलचस्प बात यह रही थी कि पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक जर्सी कलर ग्रीन की जगह पर पिंक कलर की जर्सी को पहनकर मैदान पर खेलने उतरी थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान की टीम पर 55 रन से जीत दर्ज की है। इसके चलते हुए अब साउथ अफ्रीका की टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
PCB ने चलाई ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहीम :-
इस 3 मैचों की टी 20 सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की जानकारी दी थी कि पाक टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर उतरने वाली है। क्यूंकि इसके पीछे हमारा उद्देश्य लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना है।

इसके अलावा पाकिस्तानी टीम के स्पोर्ट स्टाफ में शामिल सभी लोगों के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम के प्लेयर्स ने भी अपनी जर्सी में पिंक कलर का रिबन बांधकर मैदान पर खेलने उतरे थे। ताकि ये सब भी अपने समर्थन को जाहिर कर सके।
बाबर आजम और नसीम शाह की हुई थी इस मैच में वापसी :-
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम में उनके 2 स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और नसीम शाह की प्लेइंग 11 में वापसी हुई थी। क्यूंकि इन दोनों ही स्टार खिलाड़ियों को अभी हाल ही में खेली गई एशिया कप 2025 के स्क्वाड में जगह नहीं दी गई थी।

तब इसके फाइनल समेत एशिया कप में 3 बार पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की तरफ से टोनी डी जॉर्जी को टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला था।
पहले टी20 मैच के लिए ऐसी थी पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11:-
पाकिस्तान की प्लेइंग 11 :- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद.
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 :- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्जके, डोनोवन फरेरा (कप्तान), जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, लिजाद विलियम्स, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

