ODI Cricket: वनडे क्रिकेट के इस फॉर्मेट को हम सभी सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। वहीं क्रिकेट के इस फॉर्मेट में भी कुछ खिलाड़ियों की पसंदीदा विपक्षी टीमें होती हैं। इसके चलते हुए ही भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करना बहुत ज्यादा पसंद है।
इसके अलावा भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ने अभी हाल ही में समाप्त हुए ऑस्ट्रेलियाई दौरे में वनडे सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते हुए ही उन्होंने इन 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1 शतक भी लगाया था। आइए अब ऐसे में वनडे क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. विराट कोहली : 10 शतक बनाम श्रीलंका :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए अभी तक कुल 10 शतक लगाए हैं। इसके चलते हुए ही वह अभी तक किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। वहीं श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ विराट कोहली ने अभी तक कुल 56 वनडे मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 54 पारियों में 60.27 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 2,652 रन बनाए हैं। वहीं इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उनके बल्ले से नाबाद रहते हुए 166 रन की पारी भी आई है। जबकि इस टीम के खिलाफ अभी तक उनके बल्ले से 10 शतक और 12 अर्धशतक भी आए हैं।
2. विराट कोहली : 9 शतक बनाम वेस्टइंडीज :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भी भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम ही आता है। इसके चलते हुए ही इस भारतीय दिग्गज खिलाड़ी को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ भी बल्लेबाजी करना भी खूब रास आता है। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ भी कुल 43 वनडे मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 41 पारियों में 66.50 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 96.95 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,261 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से श्रीलंका की टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 157 रन की पारी भी आई है। जबकि इस टीम के खिलाफ खेलते हुए उनके बल्ले से अभी तक 9 शतक और 11 अर्धशतक भी आए हैं।
3. रोहित शर्मा : 9 शतक बनाम ऑस्ट्रेलिया :-
इस सूची में अब तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में सिडनी में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में नाबाद 121 रन बनाकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई थी। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अभी तक 49 वनडे मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 59.29 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 95.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,609 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ अभी तक वनडे फॉर्मेट में कुल 9 शतक लगाए हैं। जबकि इसी टीम के खिलाफ वह दोहरा शतक (209) लगाने का कारनामा भी कर चुके हैं।
4. सचिन तेंदुलकर : 9 शतक बनाम ऑस्ट्रेलिया :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज और कप्तान सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने विश्व भर की ज्यादातर टीमों के खिलाफ शतक भी लगाए हैं। इस कंगारू टीम के गेंदबाजों के खिलाफ भी उन्होंने वनडे में डटकर सामना किया है। इसके चलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ कुल 71 वनडे मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 44.59 की अच्छी बल्लेबाजी औसत के साथ 3,077 रन बनाए थे। इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 9 शतक भी निकले थे। इसके अलावा इस बीच हम यहां पर आपको यह भी बता देना चाहते हैं कि तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर का अंत 49 शतकों के साथ किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

