Hylo Open 2025: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को हरा दिया है। इसके अलावा दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी किरण ने 69 मिनट तक चले मैच में आठवें वरीय पोपोव को 18-21, 21-18, 21-19 से हराया है।
किरण जॉर्ज ने पोपोव को दी मात :-
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही अब उन्होंने पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस समय दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने 69 मिनट चले मुकाबले में आठवें वरीय फ्रांस के पोपोव को 18-21, 21-18, 21-19 से हराया है। वहीं इस समय प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग करने वाले भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंचे थे।

इसके अलावा उन्होंने ओडिशा ओपन 2022 और इंडोनेशिया मास्टर्स 2023 के रूप में दो सुपर 100 टूर्नामेंट में भी जीत हासिल की थी। वहीं अब इस मैच में जीत हासिल करने के बाद किरण अगले दौर में दूसरे वरीय इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी और चीनी ताइपे के ची यू जेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।
लक्ष्य सेन और रक्षिता रमेश भी क्वार्टर फाइनल में :-
इसके अलावा भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और रक्षिता रमेश ने भी शानदार अंदाज में जीत दर्ज करते हुए क्रमश: पुरुष और महिला एकल क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच में लक्ष्य सेन ने अपने ही देश के साथी खिलाड़ी एस सुक्रमण्यन को 21-14, 21-11 से हराया है। जबकि रक्षिता ने एक अन्य ऑल इंडियन मुकाबले में श्रीयांशी वलिशेट्टी को 58 मिनट में 19-21, 21-8, 21-13 से शिकस्त दी है।

इसके चलते हुए अब लक्ष्य सेन को अगले मैच में फ्रांस के चौथे वरीय एलेक्स लेनियर से अपना मैच खेलना है। जबकि भारतीय महिला खिलाड़ी रक्षिता को डेनमार्क की छठी वरीय लाइन क्रिस्टोफरसन का सामना करना है। वहीं पुरुष एकल के एक अन्य प्री क्वार्टर फाइनल में आयुष शेट्टी का सामना छठे वरीय और पूर्व विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन येव से होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

