Ashes 2025: क्रिकेट की सबसे पुरानी और प्रतिद्वंदी राइवलरी एशेज को शुरू होने में कुछ दिन बाकी हैं और उसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए टीम का ऐलान कर दिया हैं। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियन सेलेक्टर्स ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को मौका दिया हैं। हालांकि उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस पहले टेस्ट में खेलते हुए नहीं दिखेंगे और उनकी जगह पर स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया हैं। तो चलिए जानते हैं कि स्क्वॉड में किन खिलाड़ियों को जगह दी गई हैं।
स्टीव स्मिथ संभालेंगे कमिंस की अनुपस्थिति में कमान

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के ऑप्टस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ संभालते हुए दिखेंगे।
कमिंस बैंक इंजरी के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में आखिरी बार टेस्ट खेल था जिसके बाद उन्होंने बैंक में इंजरी की शिकायत की थी और स्कैन के बाद पता चला था कि उनको लोअर बैक में चोट लगी हैं जिसको सही होने में काफी समय लग सकता हैं। हालांकि वो अगले मैच में खेलते हुए दिख सकते हैं क्योंकि, उन्होंने गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है।
काफी अनुभवी कप्तान हैं स्मिथ
स्टीव स्मिथ पहले भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके हैं और वो काफी एक्सपीरियंस्ड कप्तान हैं। उनका कप्तानी में रिकॉर्ड भी काफी शानदार हैं। उन्होंने 40 मैचों में कप्तानी की हैं जिसमें 23 मैचों में टीम को जीत मिली हैं। यहीं नहीं जब उन्होंने पैट कमिंस की अनुपस्थिति में कप्तानी संभाली हैं तो एक भी टेस्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ा हैं।
ब्रैंडन डॉगेट, जैक वेथेरल्ड और शॉन एबॉट को मिला मेडन कॉलअप
पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू क्रिकेट में लगातार परफॉर्म कर रहे ब्रेंडन डॉगेट, जेक वेथेरल्ड और शॉन एबोट को मौका दिया गया हैं। जबकि, पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करने वाले सैम कॉन्सटस को टीम से ड्रॉप कर दिया गया हैं।
ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वार्नर के जाने के बाद से एक ओपनर की तलाश में हैं जिसके लिए उन्होंने बहुत से खिलाड़ियों को आजमाया हैं लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ और इस बार उन्होंने ओपनिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे जेक वेथेरल्ड को स्क्वाड में जगह दी हैं।
पहले एशेज टेस्ट के लिए टीम:
स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिच स्टार्क, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, ब्रेंडन डॉगेट, कैम ग्रीन, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।

