Pakistan Hockey: पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ताहिर जमान ने चयन प्रक्रिया में दखल के आरोप लगाते हुए ढाका दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। क्यूंकि इस समय विश्वकप क्वालिफायर से ठीक पहले पाकिस्तान हॉकी में इस तरह का विवाद टीम की तैयारी पर असर डाल सकता है। इसके अलावा अब ताहिर जमान जैसे अनुभवी ओलंपियन का हटना फेडरेशन के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन अब यह देखना होगा कि पीएचएफ इस मतभेद को सुलझाकर कोच को वापस मना पाता है या नहीं।
ताहिर जमान ने किया ढाका जाने से इंकार :-

पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ताहिर जमान ने अब चयन प्रक्रिया में दखल के आरोप लगाते हुए ढाका दौरे पर जाने से इनकार कर दिया है। वहीं बीते रविवार को तीन मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान हॉकी टीम बांग्लादेश रवाना हुई है। लेकिन इस बार पाकिस्तानी टीम के साथ उनके हेड कोच नहीं गए हैं। एक सूत्र से यह खबर मिली है कि ताहिर ने टीम में एक खिलाड़ी की अंतिम समय पर चयन का विरोध किया था। तभी तो अब इस विवाद के चलते हुए उन्होंने ढाका दौरे से खुद को अलग कर लिया है।
PHF ने दी मामले पर सफाई :-

इसके बाद अब पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के सचिव राणा मुजाहिद ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा है कि यह मामला जल्द ही सुलझ जाएगा। क्यूंकि उन्होंने कहा है कि, “ताहिर का मानना है कि जो खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में देर से पहुंचे, उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।” इसके बाद उन्होंने कहा कि राना वहीद और हम्माद अंजुम जैसे खिलाड़ी विदेशी लीग के अनुबंधों के कारण शिविर में देर से शामिल हुए थे, और कोच उनके चयन से नाखुश थे।
ढाका में खेली जाएगी अहम सीरीज :-
पाकिस्तान हॉकी टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने ढाका में तीन मैचों की अहम सीरीज़ आयोजित की है। जिससे पाकिस्तान की टीम को हॉकी विश्वकप क्वालिफायर में जगह बनाने का मौका मिल सके। लेकिन यह सीरीज इसलिए भी काफी अहम है क्यूंकि पाकिस्तान ने इस साल भारत में हुए एशिया कप में टीम नहीं भेजी थी। क्यूंकि यह टूर्नामेंट विश्वकप क्वालिफायर के तौर पर खेला गया था।

इसके अलावा ताहिर जमान के करीबी सूत्रों से पता चला है कि, “पूर्व ओलंपियन का मानना है कि जब तक खिलाड़ियों को यह अहसास नहीं होगा कि टीम के अंतिम निर्णय का अधिकार कोच के पास है, तब तक प्रदर्शन में सुधार नहीं हो सकता है। जबकि पीएचएफ का कहना है कि कई खिलाड़ियों की देरी “अनिवार्य कारणों” से हुई थी और उनके ऊपर नकद जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया है।
अब पूरी नई जिम्मेदारी टीम मैनेजर के पास :-

इसके बाद पीएचएफ सचिव राणा मुजाहिद ने बताया है कि बांग्लादेश दौरे पर गई पाकिस्तान हॉकी टीम की पूरी जिम्मेदारी अब टीम मैनेजर मोहम्मद उस्मान संभालेंगे। क्यूंकि वह इस दौरे पर टीम के अस्थायी तौर पर हेड कोच की भूमिका भी निभाने वाले हैं। इसके आएगी उन्होंने यह भी कहा कि अगर ताहिर जमान के साथ मतभेद नहीं सुलझते हैं तो फेडरेशन विदेशी कोच की नियुक्ति पर विचार कर सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

