Hardik Pandya: आगामी 14 नवंबर से भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इसके समाप्त होने के बाद इन दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस वनडे सीरीज की शुरुआत आगामी 30 नवंबर से होगी। लेकिन इस बीच अब खबर यह आ रही है कि हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज से टीम इंडिया में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन इस वनडे सीरीज से पहले वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी खेलेंगे।
मैदान पर वापसी के लिए तैयार है हार्दिक पांड्या :-
इस समय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम वनडे सीरीज से पहले भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांडया घरेलू टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस बीच हम यह बता देना चाहते हैं कि हार्दिक घरेलू क्रिकेट बड़ौदा टीम की तरफ से खेलते हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में बड़ौदा की टीम अपना पहला मैच 26 नवंबर को हैदराबाद के खिलाफ खेलने वाली है।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आखिरी बार एशिया कप 2025 में खेलते दिखे थे। लेकिन वह एशिया कप फाइनल का हिस्सा नहीं थे। क्यूंकि इससे पहले वह चोटिल हो गए थे। इसके चलते हुए वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज के लिए नहीं जा पाए थे। वहीं इस मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या BCCI के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। इसके बाद वो सीधे बेंगलुरु से ही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए हैदराबाद रवाना हो जाएंगे।
30 नवंबर से होगी वनडे सीरीज की शुरुआत :-
इस समय दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर है। इसके चलते हुए इन दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा। जबकि दूसरा वनडे मैच 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।

इसके बाद फिर तीसरा और आखिरी वनडे मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। वहीं इसके बाद फिर दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

