सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारत की प्रमुख घरेलू टी20 क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इस ट्रॉफी की शुरुआत 2006-07 सीजन में हुई थी। शुरुआत में इसे इंटर स्टेट टी20 चैम्पियनशिप कहा जाता था, लेकिन बाद में बीसीसीआई (BCCI) ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत देशभर में छोटे प्रारूप को बढ़ावा देने के लिए की थी।
2016-17 सीजन को छोड़कर इस टूर्नामेंट में हमेशा रणजी ट्रॉफी की टीमें ही भाग लेती रही हैं। इसी कारण यह घरेलू खिलाड़ियों के लिए टी20 फॉर्मेट में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक प्रमुख मंच बन चुका है। शुरुआत से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में कई टीमें विजेता बन चुकी हैं। तमिलनाडु ने पहले सीजन में जीत हासिल की थी और सबसे अधिक 3 बार इस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है। 2025-26 सीजन की शुरुआत 26 नवंबर से होने जा रही है।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विनर्स की लिस्ट
| सीजन | विजेता | उपविजेता | कप्तान |
|---|---|---|---|
| 2006- 07 | तमिलनाडु | पंजाब | दिनेश कार्तिक |
| 2009- 10 | महाराष्ट्र | हैदराबाद | रोहित मोटवानी |
| 2010- 11 | बंगाल | मध्य प्रदेश | मनोज तिवारी |
| 2011- 12 | बड़ौदा | पंजाब | पिनाल शाह |
| 2012- 13 | गुजरात | पंजाब | पार्थिव पटेल |
| 2013- 14 | बड़ौदा | उत्तर प्रदेश | आदित्य वाघमोड़े |
| 2014- 15 | गुजरात | पंजाब | मनप्रीत जुनेजा |
| 2015- 16 | उत्तर प्रदेश | बड़ौदा | सुरेश रैना |
| 2016- 17 | ईस्ट जोन | सेंट्रल जोन | मनोज तिवारी |
| 2017- 18 | दिल्ली | राजस्थान | प्रदीप सांगवान |
| 2018- 19 | कर्नाटक | महाराष्ट्र | मनीष पांडे |
| 2019- 20 | कर्नाटक | तमिलनाडु | मनीष पांडे |
| 2020- 21 | तमिलनाडु | बड़ौदा | दिनेश कार्तिक |
| 2021- 22 | तमिलनाडु | कर्नाटक | विजय शंकर |
| 2022- 23 | मुंबई | हिमाचल प्रदेश | अजिंक्य रहाणे |
| 2023- 24 | पंजाब | बड़ौदा | मनदीप सिंह |
| 2024- 25 | मुंबई | मध्य प्रदेश | श्रेयस अय्यर |
किस टीम ने कितने ख़िताब और किस साल जीतें हैं ट्राफी का ताज
| टीम | खिताब | वर्ष |
|---|---|---|
| तमिलनाडु | 3 | 2006- 07, 2020- 21, 2021- 22 |
| मुंबई | 2 | 2022- 23, 2024- 25 |
| बड़ौदा | 2 | 2011- 12, 2013- 14 |
| गुजरात | 2 | 2012- 13, 2014- 15 |
| कर्नाटक | 2 | 2018- 19, 2019- 20 |
| महाराष्ट्र | 1 | 2009- 10 |
| बंगाल | 1 | 2010- 11 |
| उत्तर प्रदेश | 1 | 2015- 16 |
| ईस्ट जोन | 1 | 2016- 17 |
| दिल्ली | 1 | 2017- 18 |
| पंजाब | 1 | 2023- 24 |
तमिलनाडु की टीम इस टूर्नामेंट में तीन बार ख़िताब उठा चुकी है
तमिलनाडु इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक है। उसने पहली बार 2006- 07 में दिनेश कार्तिक की कप्तानी में पंजाब को हराकर खिताब जीता। इसके बाद टीम ने 2020-21 और 2021- 22 में लगातार दो बार फिर जीत हासिल की। इन जीतों में दिनेश कार्तिक और विजय शंकर की कप्तानी का बड़ा योगदान रहा। तमिलनाडु की सफलता दिखाती है कि उसकी टी20 टीम बहुत मजबूत है और उसमें खिलाड़ियों की अच्छी गहराई है।
मुंबई, बड़ौदा, गुजरात और कर्नाटक ने इस ट्रॉफी दो-दो बार उठाई है।
मुंबई ने 2022- 23 और 2024- 25 में खिताब जीते। पहली जीत अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मिली। दूसरी जीत श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मध्य प्रदेश को हराकर हासिल हुई। मुंबई की मजबूत टीम और अनुभवी कप्तानी उनकी सफलता की मुख्य वजह हैं।
बड़ौदा ने 2011-12 और 2013-14 में टूर्नामेंट जीता। पहली जीत पिनाल शाह की कप्तानी में पंजाब के खिलाफ मिली। दूसरी जीत आदित्य वाघमोड़े की कप्तानी में उत्तर प्रदेश को हराकर मिली।
गुजरात ने 2012-13 और 2014- 15 में खिताब जीते। पहली बार पार्थिव पटेल की कप्तानी में पंजाब को हराया। दूसरी बार मनप्रीत जुनेजा की कप्तानी में फिर पंजाब को हराकर जीत हासिल की।
कर्नाटक ने 2018-19 और 2019- 20 में लगातार दो खिताब जीते। दोनों बार टीम मनीष पांडे की कप्तानी में जीत हासिल कर पाई। पहली बार महाराष्ट्र को और दूसरी बार तमिलनाडु को हराया।
महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर प्रदेश, ईस्ट ज़ोन, दिल्ली और पंजाब ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है
- पंजाब ने 2023–24 में मनदीप सिंह की कप्तानी में बड़ौदा को हराकर अपना पहला खिताब जीता।
- महाराष्ट्र ने 2009–10 में रोहित मोटवानी की कप्तानी में हैदराबाद को हराकर अपना एकमात्र खिताब जीता।
- उत्तर प्रदेश ने 2015–16 में सुरेश रैना की कप्तानी में बड़ौदा को हराकर जीत हासिल की।
- दिल्ली ने 2017–18 में प्रदीप सांगवान की कप्तानी में राजस्थान को हराकर खिताब जीता।
- 2016–17 में टूर्नामेंट इंटर-ज़ोनल फॉर्मेट में खेला गया था। इस सीज़न में ईस्ट ज़ोन ने सेंट्रल ज़ोन को हराकर जीत हासिल की।
- बंगाल ने 2010–11 में मनोज तिवारी की कप्तानी में मध्य प्रदेश को हराकर खिताब जीता।

