ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच हमें हमेशा रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। तब इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में कई भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काफी सारे रन बनाए हैं। उस समय इन भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों ने अपनी क्लास और निरंतरता से दक्षिण अफ्रीका टीम की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ काफी रिकॉर्ड भी बनाए थे। आइए इस आगामी वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. सचिन तेंदुलकर : 2,001 रन :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। साल 1991 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि साल 2011 में वह आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेलते दिखाई दिए थे।

वहीं इस टीम के खिलाफ उन्होंने 57 मैचों की 57 पारियों में खेलते हुए 35.73 की बल्लेबाजी औसत से 2,001 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 200 रन का रहा था।
2. विराट कोहली : 1,504 रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। वहीं इस टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच साल 2010 में खेला था। तब से लेकर अभी तक इस टीम के खिलाफ कुल 31 वनडे मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी उन्होंने 29 पारियों में 65.39 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 85.74 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1,504 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 6 बार नाबाद भी लौटे हैं। इस बीच उनके बल्ले से हमें 5 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 160 रन का रहा है।
3. सौरव गांगुली : 1,313 रन :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली का नाम आता है। साल 1996 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि साल 2007 में वह आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 29 वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 29 पारियों में 50.50 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,313 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 8 अर्धशतक भी आए थे। वहीं इस बीच खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 141 रन का रहा था।
4. राहुल द्रविड़ : 1,309 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का नाम आता है। साल 1996 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ आखिरी बार वह साल 2007 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

इस दौरान उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ कुल 36 वनडे मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 36 पारियों में 39.66 की बल्लेबाजी औसत से 1,309 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 14 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस टीम के खिलाफ वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

