भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना इन दिनों काफी चर्चा में हैं। क्योंकि, उनकी हाल ही में म्यूजिक कंपोज़र पलाश मुच्छल के साथ शादी होने वाली थी। लेकिन अचानक से स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते शादी टाल दी गई थी। हालाँकि उसके कुछ दिनों बाद स्मृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी शादी को कैंसिल करने की पुष्टि की थी। इसके बाद अब भारतीय ओपनर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
स्मृति के पोस्ट ने मचाई खलबली

आपको बता दें, कि स्मृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिससे सभी फैन्स के बीच खलबली मच गई है। उन्होंने ब्रांड का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि, “For me, calm isn’t silence – it’s control” उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। मंधाना के इस पोस्ट पर कुछ घंटों में लाखों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं।
पिछले कई दिनों से स्मृति और पलाश की शादी की चर्चा हर तरफ थी। इन दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी। लेकिन अचानक से स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते शादी को टाल दिया गया था। उसके बाद से ही इंटरनेट पर अफवाहें फैल रही थीं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है, इसलिए शादी कैंसिल हो गई है। उनके कई लड़कियों से फ्लर्ट करने के स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर भी तेजी से वायरल हो रहे थे। हालाँकि तब तक स्मृति और उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई थी।
स्मृति ने शादी कैंसिल करने का किया था आधिकारिक ऐलान
मामला थोड़ा शांत होने के बाद स्मृति ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी करके बताया कि उनकी और पलाश के बीच शादी कैंसिल हो गई है। वह चाहती हैं कि यह मामला यहीं पर खत्म कर दिया जाए। उन्होंने लिखा कि वह हमेशा से काफी प्राइवेट पर्सन रही हैं, लेकिन बढ़ती अफवाहों ने उन्हें आगे आने पर मजबूर कर दिया। स्मृति ने आगे कहा कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें आगे बढ़ने की जगह दें।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से करेंगी क्रिकेट में वापसी
स्मृति मंधाना की शादी कैंसिल होने के बाद अब वह मैदान पर वापसी करती हुई दिखेंगी। श्रीलंका के खिलाफ 21 दिसंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय उपकप्तान तैयारियों में जुटी हुई हैं। 29 वर्षीय बल्लेबाज ने यह भी कहा था कि, “अब मेरा पूरा फोकस भारत के लिए खेलना और जीत दिलाना है और यही मेरी प्राथमिकता हमेशा रहेगी।”

