विजय हज़ारे ट्रॉफी के 2025-26 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही राउंड में बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नज़ारा पेश किया और यह दिन उनके नाम रहा था। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1993-94 में हुई थी। उसके बाद से यह हर साल खेला जाता है।
हर बार इसमें बल्लेबाज अपना जौहर दिखाते हैं। लेकिन इस बार पहले ही राउंड में खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया है कि यह खेल कितना आगे निकल गया है। विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले दिन एलीट और प्लेट ग्रुप को मिलाकर कुल 19 मुकाबले खेले गए, जिसमें 418 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे। इन खिलाड़ियों में से 22 बल्लेबाज शतक लगाने में सफल हुए, जबकि दो बल्लेबाज नर्वस नाइंटीज़ का शिकार हो गए।
विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले ही राउंड में 22 खिलाड़ियों ने शतक लगा दिया है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी शामिल थे। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन किन खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं।
विजय हज़ारे ट्रॉफी के पहले राउंड में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

1. स्वास्तिक समाल (ओडिशा) – 212 रन, 169 गेंद बनाम सौराष्ट्र, अलूर
2. वैभव सूर्यवंशी (बिहार) – 190 रन, 84 गेंद बनाम अरुणाचल, रांची
3. रोहित शर्मा (मुंबई) – 155 रन, 94 गेंद बनाम सिक्किम, जयपुर
4. देवदत्त पडिक्कल (कर्नाटक) – 147 रन, 118 गेंद बनाम झारखंड, अहमदाबाद
5. ध्रुव शोरी (विदर्भ) – 136 रन, 125 गेंद बनाम बंगाल, राजकोट
6. समर गज्जर (सौराष्ट्र) – 132* रन, 118 गेंद बनाम ओडिशा, अलूर
7. विराट कोहली (दिल्ली) – 131 रन, 101 गेंद बनाम आंध्र, बेंगलुरु
8. शुभम खजूरिया (जम्मू-कश्मीर) – 129* रन, 105 गेंद बनाम चंडीगढ़, राजकोट
9. साक़िबुल गनी (बिहार) – 128* रन, 40 गेंद बनाम अरुणाचल, रांची
10. हिमांशु राणा (हरियाणा) – 126 रन, 142 गेंद बनाम रेलवे, अलूर (3)
11. ईशान किशन (झारखंड) – 125 रन, 39 गेंद बनाम कर्नाटक, अहमदाबाद
12. रिकी भुई (आंध्र) – 122 रन, 105 गेंद बनाम दिल्ली, बेंगलुरु
12. आयुष लोहारुका (बिहार) – 116 रन, 56 गेंद बनाम अरुणाचल, रांची
13. अमन मोखाड़े (विदर्भ) – 110 रन, 99 गेंद बनाम बंगाल, राजकोट
14. रवि सिंह (रेलवे) – 109* रन, 81 गेंद बनाम हरियाणा, अलूर (3)
15. स्नेहल कौथांकर (गोवा) – 107* रन, 116 गेंद बनाम छत्तीसगढ़, जयपुर
16. किशन लिंगोह (मेघालय) – 106 रन, 104 गेंद बनाम मिज़ोरम, रांची
17. अर्पित भाटेवारा (मेघालय) – 104 रन, 125 गेंद बनाम मिज़ोरम, रांची
18. अमित भाटेवाड़ा (मेघालय) – 104 रन, 125 गेंद बनाम मिज़ोरम, रांची
19. यश दुबे (मध्य प्रदेश) – 103 रन, 132 गेंद बनाम राजस्थान, अहमदाबाद
20. विष्णु विनोद (केरल) – 102* रन, 62 गेंद बनाम त्रिपुरा, अहमदाबाद
21. फ़िरोइजम सिंह (मणिपुर) -101* रन, 77 गेंद बनाम नागालैंड, रांची
22. बिप्लब सामंत्रे (ओडिशा) – 100 रन, 91 गेंद बनाम सौराष्ट्र, अलूर

