WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग ने काफी कम समय में दुनिया की सबसे रोमांचक टी-20 लीगों में अपनी खास पहचान बना ली है। क्यूंकि इस लीग में जहां अभी तक दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली है तो वहीं गेंदबाजों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से मैचों का रुख बदला है। इस दौरान काफी दबाव भरे समय में विकेट निकालने की कला ने कई गेंदबाजों को काफी खास पहचान भी दिलाई है। आइए अब ऐसे में आगामी संस्करण से पहले WPL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. अमेलिया केर : 42 विकेट :-
इस सूची में पहले स्थान पर अब MI की गेंदबाज अमेलिया केर का नाम आ गया है। वहीं MI की इस स्टार गेंदबाज ने भी साल 2023 के संस्करण में अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने कुल 30 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 30 पारियों में 17.90 की शानदार गेंदबाजी औसत से 42 विकेट लिए हैं।

वहीं इस बीच उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस भारतीय लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/38 का रहा है। वहीं इस दौरान उन्होंने 7.64 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है।
2. हेली मैथ्यूज : 41 विकेट :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हेली मैथ्यूज का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 में WPL में अपना पहला मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक इस लीग में उन्होंने कुल 29 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 29 पारियों में 17.56 की शानदार गेंदबाजी औसत से 41 विकेट लिए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 7.24 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। जबकि इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/5 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने इस लीग में अभी तक 2 मेडन ओवर भी डाले हैं।
3. सोफी एक्लेस्टोन : 36 विकेट :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर यूपी वारियर्स टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन का नाम आता है। वहीं उन्होंने भी साल 2023 के संस्करण में अपना पहला WPL मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक इस लीग में उन्होंने कुल 25 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 25 पारियों में 18.38 की गेंदबाजी औसत से 36 विकेट लिए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 6.68 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है। इसके अलावा इस स्टार गेंदबाज ने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/13 का रहा है।
4. जेस जोनासन : 33 विकेट :-
इस सूची में चौथे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स टीम की गेंदबाज जेस जोनासन का नाम आता है। वहीं दिल्ली की इस गेंदबाज ने भी साल 2023 के संस्करण में ही अपना पहला मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस भारतीय लीग में कुल 24 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 24 पारियों में 20.75 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 33 विकेट लिए हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। वहीं इस लीग में खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/31 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

