Richest Cricketer: भारत में क्रिकेट को काफी ज्यादा प्यार मिलता है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट आने के बाद से खिलाड़ियों की कमाई में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। अब अगर आपसे कोई पूछे कि भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है? तो आपके जहन में सचिन तेंदुलकर , विराट कोहली और एम एस धोनी जैसे दिग्गजों का नाम आएगा। लेकिन यदि हम आपको बताएं कि एक ऐसा भारतीय क्रिकेटर भी है, जिसके घर की कीमत मुकेश अम्बानी से भी अधिक है, भले ही उसने कोई इंटरनेशनल मैच ना खेला हो, लेकिन इस खेल में हाथ जरुर आजमाया है।तो आइये जानते है भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है?
Richest Cricketer: एंटीलिया से भी महंगे घर में रहता है ये क्रिकेटर
भारत के रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर का नाम एंटीलिया है, जो मुंबई के वर्ली में स्थित है। मुकेश अंबानी के घर की कीमत 15000 करोड़ आंकी जाती है। लेकिन कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि ये भारत का सबसे महंगा घर यह नही है। बल्कि देश के सबसे महंगे घर पर तो एक क्रिकेटर का राज है हम बात कर रहे हैं।

वडोदरा के महाराज सिमरजीत सिंह गायकवाड़ की, जो 20000 करोड़ की कीमत वाले लक्ष्मी विलास पैलेस में रहते हैं। जी हां, सिमरजीत सिंह के घर की कीमत मुकेश अंबानी के घर से भी ज्यादा है इस महल में रहने की लिहाज से भारत की सबसे महँगी प्रोपर्टी मानी जाती है।
आपको बात दें कि, साल 2012 में अपने पिता के मौत के बाद उनका अपनी पैतृक विरासत के लेकर चाचा के साथ लंबा विवाद चला और आखिरकार उन्होंने इसमे जीत दर्ज किया अब वह लक्ष्मी विलास पैलेस के मालिक हैं।
Richest Cricketer:कौन है सिमरजीत सिंह गायकवाड़ ?
सिमरजीत सिंह गायकवाड़ का जन्म 1967 में हुआ था। समरजीत रणजीत सिंह प्रताप सिंह गायकवाड़ और शुभांगिनी राजे के इकलौते बेटे हैं। स्कूल में वह क्रिकेट खेला करते थे। उन्होंने इंटरनेशनल मैच भले ही ना खेला हो लेकिन रणजी ट्रोफ़ी में बड़ोदा टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिसमे 17.00 के औसत से 119 रन बनाए।

इसमे एक फिफ्टी भी शामिल है उनका बेस्ट स्कोर 65 रहा वें क्रिकेट एसोसिएशन भी रहे फिर साल 2015 से वह मोती बाग में अपनी क्रिकेट एकेडमी चलाने लगे आपको बता दें कि, अपने शाही महल के साथ साथ महाराजा गुजरात और बनारस में लगभग 17 मंदिरों के ट्रस्टों की जिम्मेदारी भी संभालते है।
वडोदरा के इस पूर्व क्रिकेटर सिमरजीत सिंह गायकवाड की नेट वर्थ 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है वह न केवल भारत बल्कि दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं वहीँ सचिन 1436 करोड़ रुपये, विराट कोहली 1050 करोड़ रुपये और महेंद्र सिंह धोनी के नेट वर्थ 1040 करोड़ रुपये है।
Richest Cricketer: लक्ष्मी विलास में क्या है खास ?
अब जबकि आप जन चुके हैं भारत का सबसे महंगा घर मुकेश अंबानी का एंटीलिया नही बल्कि लक्ष्मी विलास पैलेस है। इसमे हर वो लग्जरी है जिसकी आप कल्पना भी नही कर सकते है। ये महल 1890 में बना था और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घर बकिंघम पैलेस से 4 गुना ज्यादा बड़ा है।

ये घर 500 एकड़ में बना हुआ है इसी घर में मोदी बाग़ पैलेस और महाराजा फतेह सिंह म्यूजियम भी है इस घर में कुल 170 कमरे बने हुए है यदि आप इस महल में घूमना चाहते है तो आप यहाँ आराम से घूम सकते हैं। इस घर का ग्राउंड फ्लोर लोगों के लिए हमेशा खुला रहता है और यहाँ पर लोग घूमने के लिए आते भी हैं।
यह भी पढ़ें :-खेल पत्रकारिता में ये भारत के पांच बड़े नाम
1 Comment
Pingback: Tennis: ओलंपिक खेलों में एकल स्वर्ण पदक नही जीतने वाले तीन ट